बिलासपुर, मई, 31/2025
बाबा के भेष में महिला के साथ बेच रहा था गांजा… पुलिस ने बाबा और महिला को किया गिरफ्तार…
सकरी थाना क्षेत्र के चोरभट्ठी में बाबा के भेष में एक व्यक्ति द्वारा महिला के साथ मिलकर गांजा बेच रहा था। जिसे सकरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 1.100 कि ग्राम गांजा जिसकी कीमती 18700 रूपये बरामद किया गया l दोनों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया
थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक प्रदीप आर्य को सूचना मिली थीं कि कोटा रोड के चोरभटठी खुर्द की रहने वाली महिला कांति पांडेय एवं उसके साथ बाबा के भेष में अधेड उम्र का व्यक्ति अपने घर में मादक पदार्थ गांजा बेच रहे है। सूचना के निशानदेही पर चोरभटठी खुर्द में एनडीपीएस के नियमो का पालन करते हुए रेड का कार्यवाही किया गया । जिसमें ईश्वर बरेठ पिता धनउ बरेठ उम्र 70 वर्ष निवासी ग्राम रेंगाबोड थाना कुंडा जिला कबीरधाम के कब्जे से एक किलो ग्राम गांजा कीमती 17000 रूपये एवं श्रीमती कांति पांडेय पति स्व लक्ष्मीप्रसाद पांडे उम्र 46 वर्ष निवासी चोरभटठी खुर्द के कब्जे से घर के बाडी में नीला रंग के ड्रम मे छिपा कर रखे 100 ग्राम गांजा कीमती 1700 रूपये को जप्त कर एनडीपीएस के नियमो के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपीगण को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया । इस पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य, सउनि सुरेन्द्र तिवारी, मप्रआर मालती तिवारी, आर-सज्जू अली, कृष्ण कुमार मार्को, पंकज यादव, कीर्तन पोर्ते की विशेष योगदान रहा ।
Author Profile
Latest entries
राजनीति06/10/2026आयोजन में अरपांचल याद, विकास में क्यों भुला दिया ?अलग नगर निगम की मांग पर चुप्पी क्यों साधे है जिम्मेदार ? बारिश में जलभराव, सालों से विकास का इंतजार… अरपांचल को अलग नगर निगम कब ?… विजय केशरवानी !
बिलासपुर05/10/2026गांजा तस्करी मामले के बाद अब आय से अधिक संपत्ति का केस, बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर पर ACB का शिकंजा..
अपराध04/10/2026गैस मीटर विवाद में Eden Court निवासी धीरज पर जातिसूचक टिप्पणी, अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप ग्रीन सर्विस के सुपरवाइजर ने थाना अजाक में शिकायत देकर SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की
राजनीति04/10/2026बेलतरा में सियासी घमासान: विधायक पर कथित दबाव और बदले की राजनीति के आरोप, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेरेंगे जनप्रतिनिधि
