कोरापुट, ओडिशा/ 29/2025
बड़ी खबर : माओवादियों को बड़ा झटका… 4 लाख के इनामी नक्सली कुंजाम हिड़मा उर्फ मोहन गिरफ्तार…
छत्तीसगढ़-आंध्र ट्राई-जंक्शन पर माओवादियों को बड़ा झटका लगा है वांछित नक्सली कुंजाम हिडमा को संयुक्त ऑपरेशन कर गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरफ्तारी के साथ ही भारी मात्रा में हथियार, डेटोनेटर भी पकड़ा गया है। ओडिशा पुलिस और जिला स्वैच्छिक बल (DVF) ने मामले की जानकारी दी है।
ओडिशा, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश के त्रिसंधि क्षेत्र में माओवादी गतिविधियों को बड़ा झटका लगा है। कोरापुट जिला पुलिस और जिला स्वैच्छिक बल (DVF) द्वारा चलाए गए संयुक्त नक्सल विरोधी अभियान में एक वांछित माओवादी नेता कुंजाम हिडमा उर्फ मोहन को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, हिडमा एसीएम (एरिया कमांड मेंबर) कैडर का सक्रिय सदस्य था और उसके सिर पर ₹4 लाख का इनाम घोषित था। वह कोरापुट और मलकानगिरी जिलों में कई माओवादी घटनाओं में शामिल रहा है।

अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार और माओवादी सामग्री भी जब्त की। बरामद वस्तुओं में एक एके-47 राइफल, 35 राउंड जिंदा कारतूस, 117 डेटोनेटर (इलेक्ट्रिक और नॉन-इलेक्ट्रिक), विस्फोटक पदार्थ, एक रेडियो सेट, चाकू और भारी मात्रा में माओवादी साहित्य शामिल है।

पुलिस अधिकारियों ने इसे माओवादी नेटवर्क के लिए एक बड़ी क्षति बताया है और कहा कि क्षेत्र में शांति और विकास के प्रयासों को इससे बल मिलेगा। सुरक्षा बलों की यह कार्रवाई माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे अभियानों की सफलता का प्रतीक मानी जा रही है।
Author Profile
Latest entries
राजनीति23/07/2026कांग्रेस शासन में करोड़ों का कथित सर्पदंश फर्जीवाड़ा,, पूर्व विधायक पांडे बताएं जिम्मेदार कौन ? – भाजपा
बिलासपुर23/07/2026बिलासपुर के हक की आवाज़ कौन उठाएगा ?.. शहर के मुद्दों पर सदन में सन्नाटा,, पूर्व विधायक ने पूछा— आखिर क्यों मौन हैं अमर अग्रवाल ?…
बिलासपुर21/07/2026एक गुंडा-एक जवान’ नीति लागू, सक्रिय बदमाशों पर रहेगी कड़ी नजर आईजी राम गोपाल गर्ग की कार्यशाला में प्रिवेंटिव पुलिसिंग पर जोर, गुंडा-निगरानी बदमाशों की सघन चेकिंग के लिए जारी हुई नई SOP
Uncategorized21/07/2026व्यापार विहार में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा.. संचालक फरार, 6 हुक्के व भारी मात्रा में सामान जब्त..
