घुटकू-लोखण्डी में नहीं हो रहा रेत का अवैध उत्खनन…
खनिज विभाग ने जांचकर सौंपी रिपोर्ट…
बिलासपुर, अगस्त, 11/ 2023
अरपा नदी पर घुटकू एवं लोखण्डी में फिलहाल अवैध रेत उत्खनन, परिवहन अथवा वसूली की कार्रवाई पूर्ण रूप से बंद है। खनिज विभाग ने अवैध खनन संबंधी प्रकाशित समाचार के आधार पर मामले की मौके पर पहुँचकर जांच की। जांच रिपोर्ट के अनुसार कोई रॉयल्टी वसूली के तंबू या मकान नहीं मिला है। मौका स्थल में पंचगण की उपस्थिति में पंचनामा तैयार किया गया है। पंचगणों के द्वारा बताया गया कि मौके पर ग्राम घुटकू में स्थित अरपा नदी में कोई भी वाहन उत्खनन, परिवहन करते हुए नहीं पाया गया। जिले में किसी भी स्थान पर अवैध खनिज उत्खनन की सूचना मिलने पर विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई की जाती है। वर्ष 2023-24 में खनिज अमला द्वारा घुटकू, निरतु, लमेर, लारीपारा एवं आसपास के क्षेत्रों में खनिज रेत के अवैध उत्खनन परिवहन करने वालों पर लगातार कार्यवाही करते हुए अब तक 25 प्रकरण दर्ज कर कुल 3 लाख 38 हजार 800 रूपए अर्थदण्ड लगाया गया है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर27/08/2026रेलवे टनल में अचानक दौड़ा तेंदुआ,, ट्रेन के गार्ड ने कैमरे में कैद किया रोमांचक नजारा… सोशल मीडिया में हो रहा वीडियो वायरल…
बिलासपुर26/08/2026बिलासपुर में हजारों शिक्षकों ने टेट के खिलाफ खोला मोर्चा,, टेट मुक्ति रैली निकाल कर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन,,
बिलासपुर24/08/2026एटीआर रेंज में शेरनी का हमला, 25 वर्षीय युवक की मौत,, शावक के साथ मौजूद थी शेरनी, जंगल में करिल काटने और पीहरी लेने गया था युवक…
प्रशासन24/08/2026बालाजी गैस एजेंसी में बड़ी कार्रवाई,, 412 भरे सिलेंडर कम मिले… कलेक्टर के निर्देश पर संयुक्त जांच टीम की छापामार कार्रवाई…
