बिलासपुर, अप्रैल, 29/2025
2 मंजिला अवैध निर्माण पर चला निगम का बुलडोजर… बिना अनुमति चल रहा था निर्माण कार्य…
बिलासपुर के मंदिर चौक स्थित नजूल भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए 2 मंजिला भवन को तोड़ दिया है। निगम ने अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया है। निगम ने कार्रवाई से कुछ दिन पहले ही नोटिस जारी किया था। लेकिन इसके बाद भी भूमि स्वामी कृष्ण कुमार अग्रवाल ने भवन निर्माण की अनुमति नहीं ली और नियम विरुद्ध निर्माण कार्य जारी रखा। जिसके बाद आयुक्त के निर्देश पर अवैध निर्माण को निगम के अतिक्रमण दस्ते ने तोड़ने की कार्रवाई शुरू की।
आको बता दे कि बिलासपुर शहर में निगम के बिना अनुमति लिए कई क्षेत्रों में अवैध निर्माण किया जा रहा है जिस पर नोटिस जारी कर तोड़ने की कार्रवाई भी निगम के द्वारा किया जाता है लेकिन इसके बावजूद भी अवैध निर्माण पर पूरी तरह से रोक नहीं लग पा रही है। लगातार अतिक्रमण और अवैध निर्माणों के खिलाफ नगर निगम द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

मंगलवार को नगर निगम की अतिक्रमण दस्ता टीम ने इंदु चौक के पास स्थित एक अवैध रूप से निर्मित शादी हॉल को ध्वस्त कर दिया। बताया गया कि यह निर्माण कृष्ण कुमार अग्रवाल द्वारा बिना किसी अनुमति के किया जा रहा था। निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर शादी हॉल को गिरा दिया और स्पष्ट किया कि बिना अनुमति किसी भी प्रकार का निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार के निर्देश पर शहर के विभिन्न इलाकों में अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
Author Profile
Latest entries
धर्म-कला -संस्कृति01/03/2026रामलला दर्शन: राम रथ की पहली सीट पर विराजेंगे हनुमान,, कुछ ही घंटो में 1008 सीट फुल,, दिखी अटूट श्रद्धा..
धर्म-कला -संस्कृति28/02/2026चलो अयोध्या : रामनवमी पर अयोध्या धाम की निःशुल्क यात्रा,, 1 मार्च को होगा पंजीयन,, रजिस्ट्रेशन से पहले पुलिस ग्राउंड की तैयारी हुई पूर्ण,पहले आओ पहले पाओ..
Uncategorized28/02/2026गैंग बनाकर हमला पड़ा भारी,, ढाई साल बाद फैसला,, हिस्ट्रीशीटर मैडी सहित 13 आरोपी दोषी करार,, कोर्ट ने 7 साल की दी सजा…
छत्तीसगढ़28/02/2026शराब घोटाला: सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जमानत याचिका मंजूर
