बिलासपुर, अगस्त, 24/2026
एटीआर रेंज में शेरनी का हमला, 25 वर्षीय युवक की मौत,,
शावक के साथ मौजूद थी शेरनी, जंगल में करिल काटने और पीहरी लेने गया था युवक…
बिलासपुर। तखतपुर क्षेत्र के अचानकमार टाइगर रिजर्व (एटीआर) की रेंज में शेरनी के हमले से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक का शव जोगीपुर जंगल क्षेत्र से बरामद किया गया। घटना के बाद वन विभाग ने ग्रामीणों को जंगल में प्रवेश नहीं करने की हिदायत दी है।
हमले के बाद का वीडियो
जानकारी के अनुसार ग्राम बांधा निवासी धरम दास घृतलहरे (25) जंगल में करिल काटने और पीहरी लेने गया था। इसी दौरान शेरनी ने उस पर हमला कर दिया। हमले में युवक की गर्दन पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत होने की बात सामने आई है।
बताया जा रहा है कि जिस क्षेत्र में युवक गया था, वहां शेरनी अपने शावक के साथ मौजूद थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी दौरान युवक शेरनी के करीब पहुंच गया और उसने उस पर हमला कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के ग्रामीणों में दहशत और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
घटना की सूचना मिलते ही जुनापारा पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने एटीआर रेंज के जोगीपुर जंगल क्षेत्र से युवक का शव बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए लोरमी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। वन विभाग ने ग्रामीणों से जंगल क्षेत्र में नहीं जाने और सतर्कता बरतने की अपील की है।
मृतक

Author Profile
Latest entries
राजनीति13/09/2026मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यकाल पर सेवा संकल्प अभियान… 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम…
बिलासपुर13/09/2026विधायक के जन्मदिन में सड़क बनी जश्न का मंच, जनता घंटों जाम में हलाकान; यातायात प्रशासन सवालों के घेरे में ?
Uncategorized13/09/2026सरकंडा पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध शराब पिलाने वालों समेत 7 बदमाशों पर कार्रवाई
अपराध13/09/2026सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी के दो मामलों में सफलता… कंप्यूटर उपकरण और एक्टिवा स्कूटी बरामद, नाबालिग सहित दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में…
