साल भर में अवैध उत्खनन, परिवहन पर खनिज विभाग की बढ़ी कार्रवाई… 500 से अधिक प्रकरण दर्ज 1 करोड़ 21लाख का वसूला जुर्माना…
बिलासपुर, जनवरी, 05/2023
खनिज विभाग द्वारा इस वित्तीय वर्ष में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 करोड़ 21 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया है। इस दौरान कुल 505 प्रकरण दर्ज किए गए, जिस्म अलग-अलग नियमों के तहत जुर्माने के रूप में बड़ी राशि वसूली गई है। जिला खनिज अधिकारी दिनेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि, इस वित्तीय वर्ष में दिसंबर माह तक अवैध खनिज उत्खनन परिवहन और भंडारण के अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें से अवैध खनिज उत्खनन के 62 प्रकरण में 22 लाख 52 हजार, अवैध भंडारण के तीन प्रकरण में 6 लाख 38 हजार रुपए वसूला गया है.. इसी तरह अवैध परिवहन के 440 प्रकरण में 92 लाख 86 हजार रुपए जुर्माना के रूप में वसूला गया है इसके अलावा कई मामले ऐसे हैं जिनका निराकरण अभी होना बाकी है जिससे राजस्व में और भी अधिक इजाफा होने की उम्मीद जताई गई है..
Author Profile

Latest entries
चिकित्सा26/04/2025बिना दवा रोग मुक्त… आरोग्य कलश की आधुनिक चिकित्सा पद्धति MHRS से बीमारियों का बिना दवा उपचार..
अन्य26/04/2025दीपका के मुस्लिम समाज ने किया पहलगाम हमले का विरोध… हाथों में काली पट्टी बांध अदा की गई नमाज…
प्रशासन25/04/2025बिलासपुर : बिना अनुमति 2 मंजिला भवन का अवैध निर्माण… निगम ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब… इसी जमीन पर बिना अनुमति पेड़ काटने पर भूमि स्वामी को SDM ने जारी किया था नोटिस…
प्रशासन24/04/2025मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: बिलासपुर से 775 यात्रियों का पहला जत्था रवाना… यात्री पुरी, भुवनेश्वर और कोणार्क दर्शन करेंगे…
