बिलासपुर, अक्टूबर, 09/2025
नगर पालिका अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा का विकास पर फोकस — समाज भवन से लेकर सड़कों तक किए लाखों के कार्यों की घोषणा
बोदरी। नगर पालिका परिषद बोदरी में विकास कार्यों की रफ्तार तेज़ हो गई है। अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने नगर के विभिन्न वार्डों से आए जनप्रतिनिधियों की मांगों पर त्वरित सहमति देते हुए अपनी अध्यक्ष निधि से लाखों रुपये के निर्माण कार्यों की घोषणा की।
वार्ड क्रमांक 9 में साहू समाज के नवनिर्मित भवन परिसर में किचन शेड निर्माण की मांग पार्षद रोहित साहू एवं राजा साहू ने की थी। इस मांग पर सहमति जताते हुए अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने अपनी अध्यक्ष निधि से ₹5 लाख की राशि मंजूर करते हुए समाज के वरिष्ठ जनों प्रहलाद साहू गुरुजी, भरत साहू, रोहित साहू, राजा साहू, संतोष साहू, धन्नू साहू, और विष्णु साहू को अनुशंसा पत्र सौंपा।
इसके साथ ही विभिन्न वार्डों में भी विकास कार्यों के लिए निधि स्वीकृत की गई।
वार्ड क्रमांक 1: पार्षद अतुल धुरू की मांग पर जल संकट समाधान हेतु एक नग बोर खनन के लिए ₹1.5 लाख की मंजूरी।
वार्ड क्रमांक 3: पार्षद सभापति फिरतुराम बनवारे की मांग पर आंबेडकर चौक में चबूतरा निर्माण हेतु ₹2 लाख की स्वीकृति।
वार्ड क्रमांक 5: पार्षद सभापति प्रीति मरावी की मांग पर गोंडवाना भवन में बोर खनन के लिए ₹1.5 लाख की अनुशंसा।
वार्ड क्रमांक 7: सभापति भावना खत्री की मांग पर वासु मंगलम के सामने सीसी रोड निर्माण हेतु ₹2 लाख की घोषणा।
अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि “नगर का विकास सबके सहयोग से ही संभव है। प्रत्येक वार्ड की आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि बोदरी नगर एक सशक्त और समृद्ध नगर के रूप में विकसित हो सके।”
जनप्रतिनिधियों ने अध्यक्ष के इस संवेदनशील निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे न केवल समाजिक भवनों का सशक्त उपयोग होगा, बल्कि नागरिक सुविधाओं में भी उल्लेखनीय सुधार आएगा।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर05/10/2026गांजा तस्करी मामले के बाद अब आय से अधिक संपत्ति का केस, बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर पर ACB का शिकंजा..
अपराध04/10/2026गैस मीटर विवाद में Eden Court निवासी धीरज पर जातिसूचक टिप्पणी, अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप ग्रीन सर्विस के सुपरवाइजर ने थाना अजाक में शिकायत देकर SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की
राजनीति04/10/2026बेलतरा में सियासी घमासान: विधायक पर कथित दबाव और बदले की राजनीति के आरोप, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेरेंगे जनप्रतिनिधि
बिलासपुर03/10/2026गांधी जयंती पर ‘हमर अरपा : स्वच्छता अभियान’ 400 से अधिक Helping Hands ने लिया हिस्सा, स्वच्छता के साथ जनजागरूकता का दिया संदेश..
