बिलासपुर, अक्टूबर, 09/2025
ग्राहक जागरूकता का संदेश लेकर मनाया गया प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी का जन्मदिवस..
सर्राफा एसोसिएशन ने किया अभियान शुरू — बोले, “सोना खुद एक ब्रांड है, किसी और नाम का मोहताज नहीं”..
“ऑफर जूता-चप्पल या कपड़ों में हो सकता है, सोने-चांदी में नहीं” — कमल सोनी..
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ सर्राफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी के जन्मदिवस पर मंगलवार सुबह से ही उनके कार्यालय में शुभचिंतकों का सैलाब उमड़ पड़ा। व्यापार जगत, सामाजिक संगठनों और शहर के गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में पहुँचकर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर सर्राफा एसोसिएशन की ओर से एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेशभर से सर्राफा व्यापारी शामिल हुए। सभी ने उनके ऊर्जावान नेतृत्व, संगठनात्मक प्रतिबद्धता और सामाजिक सक्रियता की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
त्योहारी सीजन में “ग्राहक जागरूकता अभियान” की शुरुआत

कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष कमल सोनी ने घोषणा की कि सर्राफा एसोसिएशन ने आगामी त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए एक व्यापक ग्राहक जागरूकता अभियान प्रारंभ किया है। इस अभियान का उद्देश्य उपभोक्ताओं को झूठे ऑफर और भ्रामक विज्ञापनों से सावधान करना है।
उन्होंने कहा “सोना खुद एक ब्रांड है, किसी और नाम का मोहताज नहीं। आज कुछ बड़ी कंपनियां भारी छूट और लुभावने ऑफरों के नाम पर ग्राहकों को भ्रमित कर रही हैं। यह प्रवृत्ति पारंपरिक सर्राफा व्यवसायियों की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँचाती है और उपभोक्ताओं के विश्वास से खिलवाड़ करती है।”
“सोना कोई डिस्काउंट प्रोडक्ट नहीं” — सोनी
कमल सोनी ने स्पष्ट शब्दों में कहा “ऑफर जूता-चप्पल या कपड़ों की बिक्री में हो सकता है, सोने-चांदी में नहीं। इन झूठे प्रलोभनों का असली मकसद ग्राहकों को अपने शोरूम तक बुलाना है। उपभोक्ताओं को चाहिए कि वे सोना खरीदते समय सबसे पहले हॉलमार्क और होलोग्राम की जांच अवश्य करें और केवल विश्वसनीय व पारंपरिक दुकानदारों से ही खरीदारी करें।”
उन्होंने आगे कहा “ब्रांडेड नाम नहीं, हॉलमार्क और विश्वास ही असली पहचान है। हमारा उद्देश्य उपभोक्ताओं को सुरक्षित खरीदारी के लिए जागरूक करना और उन्हें आर्थिक नुकसान से बचाना है।”

व्यापारियों ने की पहल की सराहना
कार्यक्रम में उपस्थित सर्राफा व्यापारियों ने इस अभियान की जोरदार सराहना की। उन्होंने कहा कि कमल सोनी के नेतृत्व में एसोसिएशन ने व्यापारिक जगत में एकजुटता, पारदर्शिता और विश्वास का वातावरण तैयार किया है।
त्योहारी माहौल के बीच छत्तीसगढ़ सर्राफा एसोसिएशन का यह अभियान प्रदेशभर में उपभोक्ता सुरक्षा, भरोसे और ईमानदारी के प्रतीक के रूप में नई मिसाल कायम कर रहा है।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर05/10/2026गांजा तस्करी मामले के बाद अब आय से अधिक संपत्ति का केस, बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर पर ACB का शिकंजा..
अपराध04/10/2026गैस मीटर विवाद में Eden Court निवासी धीरज पर जातिसूचक टिप्पणी, अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप ग्रीन सर्विस के सुपरवाइजर ने थाना अजाक में शिकायत देकर SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की
राजनीति04/10/2026बेलतरा में सियासी घमासान: विधायक पर कथित दबाव और बदले की राजनीति के आरोप, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेरेंगे जनप्रतिनिधि
बिलासपुर03/10/2026गांधी जयंती पर ‘हमर अरपा : स्वच्छता अभियान’ 400 से अधिक Helping Hands ने लिया हिस्सा, स्वच्छता के साथ जनजागरूकता का दिया संदेश..
