• Mon. Jul 27th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

पुलिस ने दिया सालभर का लेखा जोखा… अपराध बढ़ा पर बड़ी संख्या में पेंडेंसी हुई कम… लगातार हो रही कार्यवाही… देखिये एसएसपी ने क्या कहा… (वीडियो)

पुलिस ने दिया सालभर का लेखा जोखा… अपराध बढ़ा पर बड़ी संख्या में पेंडेंसी हुई कम… लगातार हो रही कार्यवाही… देखिये एसएसपी ने क्या कहा…

बिलासपुर, जनवरी, 04/ 2023

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2021 में हत्या के 64 मामले दर्ज किए गए थे वहीं 2022 में 67 मामले दर्ज किए गए, वही हत्या के प्रयास के मामले में 2021 की तुलना में इस वर्ष कमी देखने को मिली है, वहीं महिला एवं बाल संबंधी अपराधों में कमी देखने को मिली है। चोरी के मामलों में भी 2021 की तुलना में 2022 में अधिक मामले दर्ज हुए हैं इसके अलावा इन मामलों में गिरफ्तारियां भी बड़ी संख्या में की गई है। सड़क दुर्घटना के मामलों में भी थोड़ी बहुत बढ़ोतरी 2022 में हुई है, वही चुनौतीपूर्ण और सनसनीखेज मामलों में बिलासपुर पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा गया है। वहीं कई मामले में जांच अब भी जारी है और अपराधों में संलिप्त आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।

एसएसपी पारुल माथुर ने बुधवार को बिलासपुर पुलिस द्वारा साल भर में की गई कार्रवाई का लेखा जोखा पेश किया। जिले की पुलिस द्वारा साल भर में होने वाले अपराधों के मामलों में निवारण और उनके खात्मे की जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर ने कहा कि कुछ तो में अपराध का ग्राफ बढ़ा है लेकिन पुलिस ने लगातार मामलों का निराकरण भी किया है और कई क्षेत्रों में पिछले वर्ष के मुकाबले अपराध का ग्राफ कम होता भी देखा गया है। जिले में पिछले साल के मुकाबले 2022 में मारपीट और बलवा के मामले कहीं अधिक दर्ज हुए लेकिन मामलों में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों की धरपकड़ की इतना ही नहीं पेंडेंसी मामलों को भी कम करने में पुलिस ने तत्परता दिखाई है।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
91 प्रतिभागियों को पछाड़ बिलासपुर की एंजेल चौकसे बनीं ‘Mrs. Alluring 2026’.. दिल्ली में आयोजित Mrs. India International Queen प्रतियोगिता में देश-विदेश की प्रतिभागियों के बीच जीता खिताब, एंजेल ने कहा, सपनों की कोई उम्र नहीं होती..
बिलासपुर के हक की आवाज़ कौन उठाएगा ?.. शहर के मुद्दों पर सदन में सन्नाटा,, पूर्व विधायक ने पूछा— आखिर क्यों मौन हैं अमर अग्रवाल ?…
एक गुंडा-एक जवान’ नीति लागू, सक्रिय बदमाशों पर रहेगी कड़ी नजर आईजी राम गोपाल गर्ग की कार्यशाला में प्रिवेंटिव पुलिसिंग पर जोर, गुंडा-निगरानी बदमाशों की सघन चेकिंग के लिए जारी हुई नई SOP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed