आबकारी विभाग की सीपत क्षेत्र में कार्यवाही… 2 सौ किलो लहान और 40 लीटर महुआ शराब जप्त…
बिलासपुर, अगस्त 01/2022
कलेक्टर बिलासपुर सौरभ कुमार के निर्देशन तथा उपायुक्त आबकारी जिला बिलासपुर नीतू नोतानी ठाकुर के मार्गदर्शन में 31 जुलाई को सीपत थाना क्षेत्र में महुआ शराब और लहान पर कार्यवाही की गई है। मुखबिर से मिली सूचना पर आबकारी टीम ने सीपत थान क्षेत्र के ग्राम रामपुर में दबिश देकर 40 बल्क लीटर महुआ शराब, एवं 200 किलो लहान जपत किया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आबकारी टीम ने गैर जमानती प्रकरण बनाते हुए मामले में घटना स्थल से श्यामाबाई पति अवधेश मरावी निवासी रामपुर सीपत को पकड़ा है जिस पर धारा-34(1)(क) च 34(2),59(क) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्घ कर कार्यवाही की गई है। कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी कल्पना राठौर ,परि. आबकारी उप निरीक्षक मेघा साहू, हमराह मुख्य आरक्षक घनस्याम राठौर ,उपेंद्र सिंग की विशेष भूमिका रही। दबिश देकर 01 आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम1915 की धारा34(1)क ,च 34(2)59 क के तहत दंडनीय गैरजमानतीअपराध पंजीबद्ध कर जेल निरूद्ध किया।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर21/07/2026एक गुंडा-एक जवान’ नीति लागू, सक्रिय बदमाशों पर रहेगी कड़ी नजर आईजी राम गोपाल गर्ग की कार्यशाला में प्रिवेंटिव पुलिसिंग पर जोर, गुंडा-निगरानी बदमाशों की सघन चेकिंग के लिए जारी हुई नई SOP
Uncategorized21/07/2026व्यापार विहार में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा.. संचालक फरार, 6 हुक्के व भारी मात्रा में सामान जब्त..
अपराध21/07/2026बिलासपुर में बेकरी को लेकर विवाद,, थूक लगा सामान बेचने का आरोप, वायरल वीडियो से मचा बवाल,, हिंदू संगठन का हंगामा,, पिता-पुत्र पुलिस हिरासत में..
अपराध21/07/2026पार्टी के दौरान किन्नरों में विवाद,, एक किन्नर की संदिग्ध मौत ? गले पर निशान मिलने से हत्या की आशंका..
