महापौर एजाज ढेबर को टिकट नहीं मिलने से नाराज समर्थकों को प्रदर्शन… कांग्रेस पार्टी के खिलाफ की जमकर नारेबाजी… मिट्टीतेल डाल सुसाइड को कोशिश…
रायपुर, बिलासपुर, 19/2023
महापौर मेयर एजाज ढेबर रायपुर दक्षिण से टिकट की मांग की थी लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला उनकी जगह कांग्रेस ने महंत रामसुंदर दास को उम्मीदवार बनाया है। इस बात से एजाज ढेबर के समर्थक काफी नाराज है और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे है।

महापौर एजाज ढेबर को टिकट नहीं मिलने पर हजारों की संख्या में समर्थक सुभाष स्टेडियम पहुंचकर पार्टी के खिलाफ ही प्रदर्शन कर रहे है और महापौर एजाज ढेबर को टिकट देने की मांग कर रहे है। खबर मिल रही है की प्रदर्शन के दौरान एक युवक ने खुद पर मिट्टीतेल डाल कर खुद को आग लगाने की कोशिश की है। मौके पर मौजूद पुलिस ने युवक की हरकत को देखते हुए उसे तत्काल रोक लिया और उसे भीड़ से बाहर ला सुरक्षित स्थान में ले गए। प्रदर्शन में भारी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित है। एजाज ढेबर ने रायपुर दक्षिण से दावेदारी की थी। उनके समर्थकों में भारी नाराजगी है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized16/08/2026बोदरी नगर पालिका में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने किया ध्वजारोहण,, देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह…
छत्तीसगढ़15/08/2026मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बिलासपुर15/08/2026ध्वजारोहण के साथ पत्रकारों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस,, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन,, समाज और राष्ट्रहित में पत्रकारिता का लिया संकल्प…
बिलासपुर14/08/2026बेलतरा विधानसभा की मातृशक्ति ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र…
