• Wed. Jul 29th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल की गौरवशाली उपलब्धि… 250 से ज्यादा सफल रोबोटिक सर्जरीज… 

बिलासपुर, जुलाई, 27/2024

रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल की गौरवशाली उपलब्धि… 250 से ज्यादा सफल रोबोटिक सर्जरीज… 

रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल की प्रतिष्ठा, विश्वस्तरीय चिकित्सा व सर्जरी की अत्याधुनिक सुविधाओं के लिये पूरे मध्यभारत में फैली हुई है। हृदय रोग, किडनी, लिवर, मस्तिष्क संबंधी जटिल से जटिल रोगों के मरीजों का सफलतापूर्वक इलाज, यहाँ विशेषज्ञ चिकित्सकों व कुशल अनुभवी स्टाफ के द्वारा होता है। रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के मेडिकल व मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. संदीप दवे जो 30 वर्षों से अधिक अनुभवी व कुशल सर्जन के रूप में प्रतिष्ठित हैं रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल को अपने परिश्रम व प्रयासों से श्रेष्ठ हॉस्पिटल का दर्जा प्राप्त करने में समर्पित ढंग से जुटे रहते हैं।

इसी दिशा में उनके द्वारा छत्तीसगढ़ के सर्वप्रथम रोबोटिक सर्जरी मशीन की स्थापना रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में की गई। रोबोटिक सर्जरी के अनेक फायदे हैं जिनमें सर्जरी की क्रिया में विशेषज्ञ चिकित्सक का पूर्ण नियंत्रण, छोटा, चीरा, कोई रिस्क नहीं, कम ब्लीडिंग किफायती और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ शामिल है। इनके साथ ही मरीजों को सबसे बड़ा फायदा यह भी मिलता है कि कुछ समय पहले तक, उन्हें इस तरह के इलाज व सर्जरी के लिये महानगरों के बड़े हॉस्पिटल में जाना होता था, जिसमें समय एवं अन्य तरह की परेशानी उठानी पड़ती थी। अब रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में स्थापित द विन्सी-4 जनरेशन नामक अत्याधुनिक रोबोटिक से इस प्रकार की सर्जरी यहाँ संभव हो चुका है।

रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में अनुभवी व कुशल सर्जन्स की टीम सदैव उपलब्ध रहती है जिनमें डॉ. संदीप दवे एवं अन्य लेप्रोस्कोपिक सर्जन्स डॉ. जव्वाद नकवी, डॉ. सिद्धार्थ तामस्कर एवं डॉ. विक्रम शर्मा आदि शामिल है। मध्यभारत की इस अनुभवी व कुशल रोबोटिक एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन्स की टीम द्वारा अब तक 250 से अधिक, रोबोटिक सर्जरी सफलतापूर्वक की जा चुकी है, जो एक गौरवशाली उपलब्धि है।

इन रोबोटिक सर्जरीज में पेट की सभी प्रकार की सर्जरी (जैसे- पेट संबंधी – Pancreatic cancer, benign pancreatic lesions, liver tumors (benign and malignant), gallbladder cancer, severe gastroesophageal reflux disease, (GERD), obesity (gastric bypass, bariatric surgery, gastric banding), gastrointestinal/rectal conditions, hernias (paraesophageal, ventral, hiatal or incisional) छोटी एवं बड़ी आंतो के कैंसर की सर्जरी, प्रोस्टेट सर्जरी, बेरियाट्रिक मोटापे की सर्जरी, बच्चेदानी के कैंसर की सर्जरी थोरेसिक (छाती एवं फेफड़ा) की सर्जरी की जाती है। रोबोटिक सर्जरी से मरीजों को होने वाले फायदों मे कम समय का हॉस्पीटलाइजेशन, कम दर्द व कम असहजता, घाव के कम निशान, संक्रमण का न्यूनतम खतरा, कम रक्तस्त्राव के साथ छोटा चीरा और जल्दी रिकवरी सम्मिलित है।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
जलती गैसीफायर भट्ठी में कूदा आजीवन कारावास का कैदी, मौके पर मौत.. बिलासपुर केंद्रीय जेल में मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; कलेक्टर-एसएसपी पहुंचे, एफएसएल जांच में जुटी….
जलती गैसीफायर भट्ठी में कूदा आजीवन कारावास का कैदी, मौके पर मौत.. बिलासपुर केंद्रीय जेल में मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; कलेक्टर-एसएसपी पहुंचे, एफएसएल जांच में जुटी….
संत रविदास की 650वीं जयंती पर भाजपा का राष्ट्रव्यापी समरसता अभियान शुरू… 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक देशभर में होंगे विविध कार्यक्रम, दीप महोत्सव से होगा शुभारंभ…

You missed