• Mon. Oct 19th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

श्रीकांत वर्मा मार्ग में बनेगी आरसीसी नाली, दो फीट तक चौड़ी हो जाएगी सड़क…  महापौर रामशरण व सभापति नजीरुद्दीन ने किया भूमिपूजन…

श्रीकांत वर्मा मार्ग में बनेगी आरसीसी नाली, दो फीट तक चौड़ी हो जाएगी सड़क… महापौर रामशरण व सभापति नजीरुद्दीन ने किया भूमिपूजन…

बिलासपुर, नवंबर, 12/2022

श्रीकांत वर्मा मार्ग में कट बोल्ट नाली की जगह 34 लाख रुपए की लागत से आरसीसी नाली बनाई जाएगी। इसके बनते ही सड़क करीब 2 फीट तक चौड़ी हो जाएगी। महापौर रामशरण यादव व सभापति श्ोख नजीरुद्दीन ने शनिवार को नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस दौरान मेयर ने नगर निगम के अफसरों को निर्माण कार्य तय समय में गुणवत्ता के साथ पूरा कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि नागरिकों को जल्द ही 2 फीट चौड़ी सड़क मिल जाए।

श्रीकांत वर्मा में सोनी शो रूम से लिंक रोड तक पहले से कट बोल्ट नाली बनी हुई है। इसकी दीवार दोनों ओर मिलाकर करीब 3 चौड़ी होती है। नाली खुली होने के कारण उस पर से आवागमन नहीं किया जा सकता है। चूंकि श्रीकांत वर्मा मार्ग में ट्रैफिक पहले से ज्यादा बढ़ गई है। इसलिए सड़क का चौड़ीकरण करने की जरूरत महसूस हो रही थी। इसे ध्यान में रखते हुए मेयर श्री यादव के निर्देश पर नगर निगम ने वहां पर कट बोल्ट की जगह आरसीसी नाली बनाने का इस्टीमेट तैयार किया। आरसीसी नाली की दीवार कम मोटी होती है। इसके अलावा उसके ऊपर स्लैब ढाला जाएगा, ताकि सड़क पहले से थोड़ी चौड़ी हो जाए। भूमिपूजन के मौके पर एमआईसी सदस्य अजय यादव, पूर्व पार्षद लाला यादव, अर्जुन सिंह के अलावा नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed