बिलासपुर, नवंबर, 12/2024
मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना में गड़बड़ी को लेकर निर्माण एजेंसी और ठेकेदारों से होगी वसूली…
ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्टेड, कलेक्टर ने दिया आदेश…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना अंतर्गत जिले में शासकीय स्कूल भवनों की जांच करायी गयी। कार्या के परीक्षण और मूल्यांकन में जाँच टीम द्वारा 78 कार्यो में भारी गड़बड़ी पाई गयी है। इन 78 कार्यो में छत का प्लास्टर गिरा हुआ है, पुट्टी खिड़की नही लगी है, छत से सीपेज पानी का रिसाव होना जैसी गड़बड़ियां मिली है। कलेक्टर ने आयुक्त नगर निगम, आर.ई.एस. के कार्यपालन अभियंता और संबंधित सी.एम.ओ. को पत्र जारी करते हुए इस्टीमेट के अनुसार कार्य संपादित नहीं करने वाले निर्माण एजेंसी व ठेकेदारों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं । उन्होंने ऐसे ठेकेदारो को ब्लैकलिस्टेड करते हुए पालन प्रतिवेदन से अवगत् कराने भी कहा है।

Author Profile
Latest entries
अपराध11/11/2026टिकरापारा से कोरमी तक अवैध शराब का कारोबार, कोतवाली-सिरगिट्टी पुलिस ने की कार्रवाई.. बीयर से लेकर व्हिस्की तक बरामद, 34 लीटर से अधिक शराब और बाइक जब्त…
बिलासपुर11/11/2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज.. कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा..
राजनीति05/11/2026बेलतरा में ‘राष्ट्र चिंतन’ प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन… अजय चंद्राकर और विधायक सुशांत शुक्ला का कांग्रेस पर तीखा प्रहार… जनादेश का सम्मान लोकतंत्र की पहली शर्त, हारने पर ईवीएम को दोष देना कांग्रेस की दोहरी राजनीति : अजय चंद्राकर…
बिलासपुर03/11/2026बिलासपुर में पटवारियों ने जलाया शासन के आदेश का पुतला, आंदोलन उग्र करने की चेतावनी.. प्रदेश अध्यक्ष के निलंबन से बढ़ा आक्रोश, एक महीने से काम बंद हड़ताल पर हैं पटवारी..
