बिलासपुर, अगस्त, 09/2026
रोटरी ई-क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड ने कोटा क्षेत्र में वितरित की 1500 मच्छरदानियां एवं 500 क्लोरीन बोतलें…
बिलासपुर। रोटरी ई-क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड द्वारा रविवार को कोटा ब्लॉक के औरापानी आंगनबाड़ी केंद्र में मच्छर एवं जल जनित बीमारियों की रोकथाम के उद्देश्य से व्यापक स्वास्थ्य एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद परिवारों को 1500 मच्छरदानियों एवं 500 क्लोरीन की बोतलों का वितरण किया गया। इसके साथ ही ग्रामीणों को मलेरिया, डेंगू एवं अन्य मच्छर जनित बीमारियों से बचाव, स्वच्छता तथा सुरक्षित पेयजल के संबंध में जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य जांच एवं डायग्नोस्टिक कैंप भी आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।
इस अवसर पर एसडीएम कोटा श्री प्रवेश पैकरा एवं सीएमएचओ बिलासपुर डॉ. शुभा गरेवाल ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए रोटरी ई-क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड के इस सेवा प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम को बीपीएम श्वेता एवं मलेरिया नोडल अधिकारी वैष्णव,
तहसीलदार राहुल साहू का भी महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम में रोटरी ई-क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड के अध्यक्ष रोटेरियन प्रमोद अग्रवाल, सचिव रोटेरियन रौनक साव गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष रोटेरियन विमलेश अग्रवाल सहित रोटेरियन डॉ सुनील केडिया, डॉ मनोज राय, पीयूष गुप्ता, चरनजीत गंभीर, डॉ. सिद्धार्थ वर्मा, शैलेश अग्रवाल, अखिलेश अग्रवाल, शरद अग्रवाल, अविनाश अग्रवाल एवं नितेश अग्रवाल उपस्थित रहे।

इस सेवा प्रकल्प को सफल बनाने में क्लब के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण आर्थिक सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता रही।
रोटरी ई-क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड के अध्यक्ष रोटेरियन प्रमोद अग्रवाल ने कहा कि बीमारी के इलाज के साथ-साथ उसकी रोकथाम के लिए समय पर जागरूकता और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। क्लब भविष्य में भी समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए स्वास्थ्य, जागरूकता एवं सेवा से जुड़े कार्य निरंतर करता रहेगा।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर09/08/2026रोटरी ई-क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड ने कोटा क्षेत्र में वितरित की 1500 मच्छरदानियां एवं 500 क्लोरीन बोतलें…
बिलासपुर08/08/2026दो मजदूरों की मौत के बाद जागा निगम: स्वर्ण जयंती नगर में अवैध निर्माण पर कार्रवाई,, दीवार तोड़ी और 7 दिन की मोहलत…
बिलासपुर08/08/2026प्रेस क्लब अध्यक्ष के फैसले के खिलाफ सहायक पंजीयक ने जारी किया आदेश,, सचिव कोषाध्यक्ष पद का नहीं बदल सकते प्रभार… पदाधिकारियों के बीच विवाद अब प्रशासनिक जांच और नियमों की कसौटी तक पहुंचा…
बिलासपुर07/08/2026बिलासपुर में बेखौफ अवैध निर्माण! बिना अनुमति तीसरी मंजिल का निर्माण,, शासकीय जमीन पर भी दुकानें ? निगम की कार्रवाई सिर्फ नोटिस तक सीमित? मुख्य मार्ग पर नियमों की खुलेआम अनदेखी, जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल…
