घी चोरी करने वाला गिरोह चढ़ा सरकंडा पुलिस के हत्थे.. सुनसान क्षेत्र का फायदा उठाकर खड़ी पिकअप से किए थे चोरी… चोरी गये घी के साथ घटना में प्रयुक्त वाहन सहित 06 लाख का माल बरामद…
बिलासपुर, अगस्त, 16/2023
सरकंडा पुलिस ने 2 घी चोरो को पकड़ा है दोनो युवको ने पेट्रोल पंप में खड़े पिकअप से घी चोरी कर फरार हो गए थे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 2 आरोपी को गिरफ़्तरा कर उनके पास से चोरी का घी और कार बरामद की है।
सरकंडा टीआई जेपी गुप्ता ने बताया कि रायपुर निवासी वैष्णव पटेल ने 12 अगस्त को सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराया कि वह अनिक मिल्क प्रोडक्ट प्रा. लि. कंपनी में एकाउंटेंट के पद पर पदस्थ है, कि 10 अगस्त को बोलेरो वाहन पीकप क्र. CG 10 BJ 7382 से 140 कार्टून अनिक घी लोड कर व्यापार विहार तुषार ट्रेडर्स के लिए भेजा गया था, कि 11 अगस्त को पीकप का चालक लोकेश सूर्यवंशी ने बताया कि रात्रि अधिक होने व ब्यापार विहार बंद हो जाने के कारण गाड़ी लेकर घर सोने के लिए जा रहा था कि नींद अधिक आने के कारण वह लगरा करन फ्यूल के पास बोलेरो पीकप वाहन को खड़ी कर सो गया था, सुबह देखा तो गाड़ी में लोड 140 कार्टून अनिक घी मे से 24 कार्टून अनिक घी नहीं था कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है,।

प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया, विवेचना दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि सीपत थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम कुली मेनरोड किनारे एक व्यक्ति जो आदतन डीजल चोरी करते रहता है, अनिक घी बहुत ही कम दाम पर आने-जाने वाले लोगों को बिक्री कर रहा है उक्त सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची जहां एक व्यक्ति रोड किनारे अपने हाथ में घी का डिब्बा लेकर खड़ा है, और पांस में एक प्लास्टिक का बोरी पड़ा है जिसे पकड़कर घी के संबंध में पूछताछ करने पर गोल मोल जवाब देने लगा, जिससे हिकमत अमली से पूछताछ करने पर अपना नाम सुकुमार बघेल उर्फ भीम निवासी बलौदा का बताया एवं घी के संबंध में पूछताछ करने पर बिलासपुर आरटीओ आफिस के पास पेट्रोल पंप में खड़ी पीकप वाहन से दिनांक 10.08.2023 के दरम्यानी रात अपने साथी संजीत कुमार अनंत के साथ मिलकर 24 कार्टून अनिक घी चोरी कर सफेद रंग के स्कार्पियो वाहन से लेकर जाना स्वीकार किया जिनके कब्जे से विधिवत् 09 कार्टून घी एवं बिक्री नगदी रकम 1200 रू. एवं घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो वाहन कुल कीमती 6 लाख को जप्त किया गया दोनो आरोपियो को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
नाम आरोपी
1.शिव कुमार बधेल पिता मंदरु बघेल 38 वर्ष सा.
बिरगहनी ,बालोद बाजार
2.संजीत कुमार अनंत पिता लछमीप्रसाद 20 वर्ष
सा.बुची हरदी, बलौदा जिला जांजगीर
Author Profile
Latest entries
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
अपराध19/10/2026आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
