
अवैध रूप से गांजा परिवहन करते आरोपी को
सरकंडा पुलिस ने पकड़ा… गांजा बिक्री के लिए ग्राहक तलाश करते पकड़ा गया… आरोपी के कब्जे से करीबन 1.5 किलो कीमती 12000 रुपये किया गया जप्त…

बिलासपुर, अगस्त, 14/2023
सरकंडा पुलिस ने डेढ़ किलो गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया युवक गांजा बेचने ग्राहक की तलाश कर रहा था मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार किया है।

सरकंडा टीआई जेपी गुप्ता ने बताया कि जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा पूर्व में मीटिंग लेकर सभी थाना प्रभारियों को नशे के विरुद्ध संचालित निजात अभियान के तहत नशे का अवैध कार्य करने वालों की धरपकड़ कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही करने के दिए है। इसी तारतम्य में थाना सरकंडा क्षेत्र मे होने वाले नशे कारोबार को रोकने तथा प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एक टीम गठित किया गया है दौरान पतासाजी के टीम ने मुखबिर से सूचना कि नगोई बाईपास रोड चौक सरकंडा में एक व्यक्ति एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला में अवैध गाजा रखकर बिक्री करने कि फिराक में ग्राहक की तलाश में बैठा है कि सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों का अवगत कराया गया जिस पर अधिकरियो द्वारा तत्काल घेरा बंदी कर व्यक्ति को पड़कर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश प्राप्त हुए जिस पर टीम द्वारा मुखबिर के बताएं जगह पर पहुंच कर एक व्यक्ति को पकड़ा गया पुछताछ करने पर अपना नाम विजय सोनी निवसी नगोई सरकंडा बताया जिसे चेक करने पर संदेही के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गाजा करीबन 1.5 किलो किमती करीबन ₹12000 मिला जिसे विधिवत जप्त किया गया आरोपी के विरुद्ध NDPS एक्ट के तहत अपराध पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

नाम आरोपी….
1- विजय सोनी पिता प्रहलाद सोनी उम्र 32 वर्ष
निवासी नगोई सरकंडा बिलासपुर
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर04/09/2026केंद्रीय जेल में कृष्ण जन्माष्टमी पर गूंजे भजन, बंदियों ने उत्साह से फोड़ी मटकी विधायक अमर अग्रवाल ने बंदियों को दिया श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चलने का संदेश
अपराध03/09/2026बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात,, आरपीएफ कॉलोनी में सुपरवाइजर की हत्या,, रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर उठे सवाल,, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस…
प्रशासन29/08/2026बिलासपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 144 लागू,, बिना अनुमति सभा-जुलूस पर रोक.. उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई..
Uncategorized28/08/2026खपरगंज में दो पक्ष भिड़े,, जमकर पथराव से मचा हड़कंप मारपीट के बाद बढ़ा विवाद,, नारेबाजी से तनाव,, एसएसपी-कलेक्टर समेत आला अधिकारी मौके पर,, भारी पुलिस बल तैनात…
