PCCF से मिले SECL सीएमडी… कोयला खनन से जुड़े विभिन्न पर्यावरणीय पहलुओं पर हुई सार्थक चर्चा…
रायपुर/बिलासपुर, 12/2023
प्रधान मुख्य वन संरक्षक, छत्तीसगढ़ से रायपुर में मिले एसईसीएल सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा
कोयला खनन से जुड़े विभिन्न पर्यावरणीय पहलुओं पर हुई सार्थक चर्चा…
एसईसीएल सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा ने 13 जून को रायपुर में छत्तीसगढ़ के पीसीसीएफ़ (प्रधान मुख्य वन संरक्षक) श्रीनिवास राव व अतिरिक्त पीसीसीएफ़ सुनील मिश्रा से सौजन्य भेंट की। उन्होंने वन एवं पर्यावरण स्वीकृति सहित सम्बद्ध मुद्दों पर उनके सतत सहयोग के लिए आभार प्रकट किया तथा कहा कि एसईसीएल पर्यावरण संवर्धन व संरक्षण के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है।
सतत रूप से कोयला खनन सुनिश्चित करने के लिए एसईसीएल द्वारा विभिन्न पर्यावरण हितैषी तकनीक जैसे सरफेस माइनर (जिसमें ब्लास्टिंग कि ज़रूरत नहीं पड़ती), कोयला खनन के दौरान उड़ने वाली धूल के प्रभाव को कम करने के लिए मोबाइल वॉटर स्प्रिंक्लर एवं ईको-फ्रेंडली कोयला परिवहन के लिए एफ़एमसी परियोजनाओं को लागू किया गया है। पिछले वित्तीय वर्ष 22-23 में एसईसीएल ने पर्यावरण संरक्षण के लिए व्रहद स्तर पर काम किया है जिसमें 365 हेक्टेयर से ज़्यादा क्षेत्र में 8 लाख से ज़्यादा पौधरोपण एवं विभिन्न खदानों से निकले लगभग 286.27 किलोलीटर पानी को स्थानीय लोगों के प्रयोग के लिए प्रदान किया गया है।

विदित हो कि एसईसीएल द्वारा पिछले वित्तीय वर्ष 22-23 में विभिन्न खदानों में कुल 9 मिलियन टन प्रति वर्ष का क्षमता विस्तार किया गया है। आगामी वर्ष के लिए कंपनी अपने मेगा प्रोजेक्ट्स गेवरा एवं दीपका पर क्षमता विस्तार की योजना पर काम कर रही है। इसके तहत जहां गेवरा में वृहद स्तर पर क्षमता विस्तार करते हुए खदान की वर्तमान क्षमता 52.5 मिलियन टन से बढ़ाकर 70 मिलियन टन करने की योजना है वहीं दीपका में आंशिक वृद्धि के साथ 37.5 मिलियन टन से 40 मिलियन टन करने की योजना पर काम किया जा रहा है।
Author Profile
Latest entries
अपराध13/07/2026बाल संप्रेषण गृह में खूनी वारदात,, प्रहरी की हत्या,, हाथ-पैर बांधकर गला घोंटने का आरोप,, 4 नाबालिग फरार…
बिलासपुर12/07/2026गांवों को मिली विकास की सौगात: बेलतरा में ₹1.90 करोड़ के कार्यों का शुभारंभ,, विधायक सुशांत शुक्ला ने दिया जनभागीदारी व पर्यावरण संरक्षण का संदेश का संदेश…
अपराध12/07/2026विनायका हाइट्स फिर विवादों में,, बिना सहमति बिल्डर के खाते में ट्रांसफर हुई लाखों की लोन राशि,, बिल्डर और बैंक अधिकारियों के खिलाफ अपराध दर्ज…
बिलासपुर10/07/2026अपोलो की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल,, तीन महीने से बंद एंबुलेंस सेवा,, मरीजों की जान से खिलवाड़ का आरोप,, प्रबंधन को एक हफ्ते का अल्टीमेटम… शैलेश पाण्डेय ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर मांगा जवाब, व्यवस्था नहीं सुधरी तो उग्र आंदोलन की दी चेतावनी.. संवेदनाएं मर चुकी हैं, सेवा नहीं सिर्फ व्यवसाय कर रहा है अपोलो : विजय केशरवानी
