समाजसेवी हर्ष छाबरिया विश्व हिंदू परिषद के कार्याध्यक्ष नियुक्त… जीपीएम जिले की संभालेंगे जिम्मेदारी…
पेंड्रा/गौरेला/बिलासपुर, जनवरी, 25/2023
नए जिले जीपीएम के समाजसेवी हर्ष छाबरिया को विश्व हिंदू परिषद जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही के ज़िला कार्याध्यक्ष नियुक्त किया गया है। हर्ष छाबरिया पेंड्रा में लंबे वक़्त से निस्वार्थ भाव से समाज सेवा करते आ रहे है। जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विश्व हिंदू परिषद ने पेण्ड्रा निवासी हर्ष छाबरिया को जिला कार्याध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। अपनी नियुक्ति के बाद हर्ष ने बताया कि वो संगठन में मिली जवाबदारी का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ करेंगे।
उन्होंने कहा कि सनातन हिन्दू धर्म भारत देश की पहचान है। हिंदू धर्म, संस्कृति, धार्मिक मान्यताओं की रक्षा करना और लोगों को जागरूक करना हमारा दायित्व है। हर्ष छाबरिया की नियुक्ति पर अधिवक्ता सुचन्द्र तिवारी, वीरेंद्र पंजाबी, लखन लाल साहू, मनीष शुक्ला, विजय साहू, संदीप सिंघई, अमित सोनी, वरुण मेठवानी, श्रीकांत ताम्रकार, नवीन विश्वकर्मा, दीपक विश्वकर्मा, सागर पटेल, प्रकाश साहू, अभय तिवारी इत्यादि ने प्रसन्नता व्यक्त की है। बता दें कि हर्ष छाबरिया सनातन संस्कृति रक्षा मंच के जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही के जिला संयोजक भी हैं।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर04/09/2026केंद्रीय जेल में कृष्ण जन्माष्टमी पर गूंजे भजन, बंदियों ने उत्साह से फोड़ी मटकी विधायक अमर अग्रवाल ने बंदियों को दिया श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चलने का संदेश
अपराध03/09/2026बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात,, आरपीएफ कॉलोनी में सुपरवाइजर की हत्या,, रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर उठे सवाल,, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस…
प्रशासन29/08/2026बिलासपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 144 लागू,, बिना अनुमति सभा-जुलूस पर रोक.. उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई..
Uncategorized28/08/2026खपरगंज में दो पक्ष भिड़े,, जमकर पथराव से मचा हड़कंप मारपीट के बाद बढ़ा विवाद,, नारेबाजी से तनाव,, एसएसपी-कलेक्टर समेत आला अधिकारी मौके पर,, भारी पुलिस बल तैनात…
