अंधे कत्ल की सुलझी गुत्थी… त्रिकोणीय प्रेम संबंध में गई यश की जान… मारपीट के बाद सड़क पर शव फेंक भाग गए थे आरोपी…
बिलासपुर, जून, 09/2023
बिलासपुर में त्रिकोणीय प्रेम संबंध के चलते प्रेमिका के पहले प्रेमी ने की दुसरे प्रेमी की हत्या कर दी। इस अन्धे कत्ल के सनसनीखेज मामले की गुत्थी सुलझाने में बिलासपुर पुलिस और एसीसीयू कि टीम ने संयुक्त रूप से काम किया है। सिरगिट्टी क्षेत्र के गुम्बर चोैक में अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र मे सनसनी फैल गई थी। मृतक युवक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। मृतक सूरजपुर लखनपुर के होनहार छात्र था जिसके साथ मारपीट की गई फिर हत्या कर शव को सडक किनारे फेंककर आरोपी भाग गए थे। हत्या का आरोपी चकरभाठा का आदतन अपराधी राहूल नामदेव है जिसने अन्य साथीयो के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है। अपनी प्रेमिका से लगातार मिलने- जुलने व हमेशा साथ रहने से नाराज होकर मुख्य अभियुक्त, पुर्व में भी मृतक यश से मारपीट कर चुका था। पेट्रोल पंप के पास मिले अज्ञात शव कि शिनाखतगी में सी.सी.टी.वी. फुटेज का अहम रोल रहा, जिसके माध्यम से अज्ञात शव की पहचान में।मदद मिली और पुलिस सभी तथ्यो को खंगालते हुये आरोपीयों तक पहुॅची। इस घटना में प्रयुक्त बेल्ट, बेंत डण्डा एवं 02 नग एक्टीवा मोटर सायकल व कार वाहन जप्त की गई है।
06 जून की।दोपहर थाना सिरगिट्टी क्षेत्र के गुम्बर चौक के पास एक अज्ञात 20 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले।की जांच शुरू की और अज्ञात शव की शिनाखतगी तथा अज्ञात आरोपीयों को पकड़ने अलग-अलग क्षेत्र में टीम रवाना किया गया, साथ ही अज्ञात शव की पहचान करने सभी थाना प्रभारी एवं सरहदी जिले के थानो में रेडियों मैसेज कर शव की पहचान करने प्रयास किया गया।

उसी दौरान शाम करीब 07 बजे मृतक के मोबाईल फोन को अज्ञात आरोपी द्वारा मृतक के दोस्त के पास छोडा गया जिससे मृतक का पहचान यश साहू उर्फ टीनू पिता राजेश साहू उम्र 20 वर्ष सा. ग्राम लखनपुर थाना लखनपुर जिला सरगुजा हाल मुकाम मंगला चैंक बिलासपुर का होना पाया गया उसके बाद प्रकरण के अज्ञात आरोपीयों की पतासाजी किया गया पतसाजी दौरान मंगला चैंक स्थित कोंचिग इस्टीट्युट के सी.सी.टी.वी. कैमरा तथा शहर के लगभग 200 अलग-अलग स्थानो में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरो का बारिकी से अवलोकन किया गया साथ ही अन्य तकनिकी माध्यमो से भी प्रकरण के अज्ञात आरोपीयों के बारे में पता लगया गया जो मृतक का चकरभाठा क्षेत्र की एक युवती से प्रेम संबंध था साथ ही उसी युवती का चकरभाठा के किसी अन्य युवक से भी प्रेम संबंध था जिसके बारे में बारिकी से पता लगाने पर पता चला कि उक्त युवती का प्रेम संबंध चकरभाठा के राहुल नामदेव नामक युवक से था आरोपी राहुल नामदेव अधिकतर अपनी प्रेमिका को कोचिंग संस्था के आसपास देखने भी जाता था उसी दौरान पता चला कि आरोपी की प्रेमिका यश साहू के साथ भी प्रेम करती है जिससे क्षुब्ध होकर आरोपी पुर्व में भी यश साहू को अपने प्रेमिका से दूर रहने हेतु चेतावनी दे चुका था।

प्रेमिका के साथ देख गुस्से में बनाया मर्डर का प्लान…
06 जून को आरोपी राहुल नामदेव पुनः कोचिंग संस्था पहुॅचा जहाॅ यश साहू व अपनी प्रेमिका को एक साथ देखकर आग बबूला हो गया और पहले तो अपनी प्रेमिका के साथ नोक झोक किया उसके बाद यश साहू को सबक सिखाने और मारने के लिये प्लाॅन बनाया, प्लान के मुताबिक आरोपी राहूल नामदेव यश साहू को कोचिंग संस्था से बुलाकर अपने स्कुटी में बैठाकर मारपीट करते हुये चकरभाठा ले गया और चकरभाठा नयापारा के एक बंद पडे ढाबे में ले गया और वहाॅ यश साहू का बेरहमी से पिटाई किया उसके बाद अपने अन्य साथी विनय सांडिल्य व उमेश वर्मा को भी लाठी डण्डा लेकर ढाबे में बुलवाया उसके बाद तीनो मिलकर मृतक यश साहू का लाठी डण्डा और बेल्ट से बेरहमी से पीटाई किये मारपीट से यश साहू वहीं अधमरा हो गया उसके बाद आरोपी राहुल नामदेव को यह आभास हो गया कि यश साहू की मृत्यु हो सकती है तब राहुल नामदेव हत्या के जुर्म से बचने के लिये यश साहू को अधमरा हालत में अपने स्कुटी में बैठाकर चकरभाठा हाईकोर्ट मोड के पास ले गया और वहाॅ एक आॅटो में बैठाकर भेज दिया। उसके बाद मृतक का शव गुम्बर चैक सिरगिट्टी के पास मिला।
मोबाइल चेक करने रखा था अपने पास…
आरोपी मृतक के मोबाईल फोन को चेक करने के बहाने रखा हुआ था किन्तु परिजनो एवं दोस्तो के बार-बार काॅल आने से मोबाईल को वापस किया। प्रकरण के मुख्य आरोपी राहुल नामदेव द्वारा अपने अन्य साथीयो विनय सांडिल्य व उमेश वर्मा के साथ मिलकर त्रिकोणीय प्रेम संबध्ंा के चलते मृतक यश साहू की बेरहमी से मारपीट कर हत्या किया गया। प्रकरण के सभी आरोपीयो को अलग-अलग स्थानो से पतासाजी कर घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया घटना में प्रयुक्त बेल्ट, लकडी का डण्डा तथा घटना में प्रयुक्त स्कुटी व मारूती ब्रेजा कार को जप्त कर तीनो आरोपीयों को यश साहू की हत्या करने के जुर्म में विधिवत गिरफ्तार किया गया है जिसे न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया जावेगा। इस पूरी कार्यवाई में थाना प्रभारी सिरगिट्टी पौरूष कुर्रे, ए.सी.सी.यु. प्रभारी धर्मेंद्र वैष्णव, उप निरी. अजय वारे, स.उ.नि. अशोक चैरसिया, शितला प्रसाद त्रिपाठी, प्र. आर. देवमुन सिंह पुहुप, शोभित कैवर्त, आरक्षक तरूण केशरवानी, निखील राॅव, प्रशांत सिंह, बोधुराम कुम्हार, नवीन एक्का सरफराज खान, महिला आरक्षक शकुन्तला साहु, आरक्षक अफाक खान, शशिकांत जायसवाल, संजय यादव, जितेन्द्र जाघव, सतपूरन जांगडे का सराहनीय योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपी ….
01. राहूल नामदेव उर्फ बुटिया पिता पंजक नामदेव उम्र 19 साल साकिन विकास नगर वार्ड क्रमंाक 11 चकरभाठा ग्राम चकरभाठा थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर (छ.ग)।
02. विनय सांडिल्य पिता स्व. जिवराखन प्रसाद सांडिल्य उम्र 19 साल साकिन विकास नगर वार्ड क्रमंाक 11 चकरभाठा ग्राम चकरभाठा थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर (छ.ग)।
03. उमेश वर्मा पिता शिवहरण लाल वर्मा उम्र 23 साल साकिन नायापारा चकरभाठा थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर (छ.ग)।
Author Profile
Latest entries
राजनीति13/02/2026लिंगियाडीह विवाद पर भड़का सियासी संग्राम: सामान्य सभा के बीच गेट पर धरना, सड़क पर चक्काजाम, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन…
अपराध11/02/2026रात्रि कांबिंग गश्त में बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,, 126 वारंटी और 11 फरार आरोपी गिरफ्तार, 300 जवानों ने संभाला मोर्चा..
राजनीति10/02/202650 लाख करोड़ का बजट भारत की आर्थिक ताकत का प्रमाण,, रक्षा से रोजगार तक, 2026 का बजट विकास का रोडमैप : के. के. शर्मा
Uncategorized07/02/2026लोखंडी में नवनिर्मित आशीर्वाद भवन परिसर में शिव परिवार, हनुमान व मां भगवती मंदिरों का विधिवत भूमि पूजन
