बिलासपुर, जनवरी, 29/2025
मौनी अमावस्या पर कुंभ मेले में हुई भगदड़… 25 से अधिक मौतें… 200 श्रद्धालु घायल…. राहत कार्य जारी… सीएम ने किया ट्वीट…
प्रयागराज में मौनी अमावस्या के दिन कुंभ मेले में अत्यधिक भीड़ के कारण एक भयानक भगदड़ मच गई है। इस घटना में 31 श्रद्धालुओं की जान चली गई और 200 से अधिक घायल हुए है जिनका उपचार जारी है। संगम नोज घाट पर मौनी अमावस्या पर स्नान करने श्रद्धालु पहुंचे थे अचानक ही भगदड़ होने लगी लोग अपने आप को बचाने इधर उधर भागते नजर आए इस घटना में लोग दब गए और 31 लोगों की मौत हो गई हालांकि अभी तक प्रशासन ने मौतों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मौके पर प्रशासन राहत कार्य के लिए जुटे हुए है। 50 के लगभग एंबुलेंस घायलों को अस्पताल लाने ले जाने का कार्य कर यही है। परिजनों की चीख पुकार से संगम से लेकर महाकुंभ के केंद्रीय चिकित्सालय तक कोहराम मचा रहा। एंबुलेंस के सायरन पूरी रात गूंजते रहे। बेकाबू भीड़ को बैरिकेडिंग करके रास्ता रोकने के कारण हादसा होना बताया जा रहा है।
सीएम ने पोस्ट कर कहा…
मुख्यमंत्री ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट में कहा है, ”महाकुंभ में, प्रयागराज आए प्रिय श्रद्धालुओं,माँ गंगा के जिस घाट के आप समीप हैं, वहीं स्नान करें, संगम नोज की ओर जाने का प्रयास न करें. आप सभी प्रशासन के निर्देशों का अनुपालन करें, व्यवस्था बनाने में सहयोग करें. संगम के सभी घाटों पर शांतिपूर्वक स्नान हो रहा है. किसी भी अफ़वाह पर बिल्कुल भी ध्यान न दें.”

इस घटना के मुख्य कारण को समझिए…
अत्यधिक भीड़…
मौनी अमावस्या के दिन स्नान करने के लिए लाखों श्रद्धालु आए थे जिससे घाटों पर भीड़ बहुत अधिक हो गई।
बैरिकेड्स टूटना…
कुछ रिपोर्टों के अनुसार, भीड़ के दबाव के कारण बैरिकेड्स टूट गए जिससे भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई।
अव्यवस्था…
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त इंतजाम न होने के कारण भी यह घटना हुई।
इस घटना के परिणाम…
मौतें: इस घटना में कई श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हुए।
अखाड़ों ने स्नान रद्द किया…
कई अखाड़ों ने सुरक्षा कारणों से स्नान रद्द कर दिया। लेकिन कुछ ने स्नान जारी रखा है घाट के पास भारी संख्या में फोर्स मौजूद है।

प्रशासन की कार्रवाई…
प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए…
आप क्या कर सकते हैं…
सुरक्षित रहें अगर आप कुंभ मेले में हैं तो भीड़भाड़ वाले इलाकों से दूर रहें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़15/08/2026मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बिलासपुर15/08/2026ध्वजारोहण के साथ पत्रकारों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस,, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन,, समाज और राष्ट्रहित में पत्रकारिता का लिया संकल्प…
बिलासपुर14/08/2026बेलतरा विधानसभा की मातृशक्ति ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र…
प्रशासन13/08/2026अवैध निर्माण पर निगम सख्त,, तीसरी मंजिल का काम रोकने भवन मालिक को नोटिस जारी… अनुमति नहीं ली तो अवैध निर्माण पर होगी तोड़ने की कार्रवाई..
