बिलासपुर, सितंबर, 28/2025
शहर पहुंची सुशांत की ध्वजा यात्रा केंद्रीय मंत्री डिप्टी सीएम और विधायकों ने किया स्वागत…
मंत्री और विधायकों की मौजूदगी ने बढ़ाया यात्रा का उत्साह..
बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की ध्वजायात्रा 40 गावों की यात्रा पूरी कर नवरात्रि के पांचवें दिन लगभग 151 किलोमीटर की यात्रा कर शहर पहुंची तो वार्ड के रहवासियों ने उनका जोरशोर से स्वागत किया वही केंद्रीय मंत्री,डिप्टी सीएम सहित जिले के विधायकों के यात्रा में शामिल हो कर यात्रा में चल रहे श्रद्धालुओं के उत्साह को दोगुना कर दिया
विधायक सुशांत ने आज की यात्रा मोपका बस्ती से प्रारंभ कर शहरी क्षेत्र के वार्डो प्रवेश किया जहां महिलाओं और पुरुषों के समूहों ने उनका जगह जगह स्वागत किया आज ध्वजा यात्रा ने मोपका चुनी सिंह तालाब से राजकिशोर नगर लिंगियाडीह चिंगराजपारा खमतराई बस्ती, बिरकोना होते हुए कोनी बस्ती का भ्रमण किया खमतराई बगदाई मंदिर में भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू डिप्टी सीएम अरुण साव बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ने यात्रा की अगुवानी कर स्वागत किया और कुछ दूर तक यात्रा में साथ चले उन्होंने बगदाई मंदिर में सामूहिक आरती में भाग लिया

मंत्रियों और विधायकों की मौजूदगी ने माहौल को ऊर्जा से भर दिया श्रद्धालु और कार्यकर्ताओं ने भी उनका जोरदार स्वागत किया केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि नवरात्रि पर्व पर अपने क्षेत्रवासियों के साथ मिल कर देवी की आराधना करके सुशांत शुक्ला ने अनुपम मिशाल पेश किया है जो वर्षों तक याद रखा जाएगा सनातन परंपरा को पुनरुत्थान हेतु हमारे ऋषि मनीषियों ने भारत के सुदूर क्षेत्रों की दुर्गम यात्रा की है इस परंपरा को अनवरत रखना हम सभी का कर्तव्य है डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि सनातन परंपरा में उत्सव धर्मी है हमारे पूजा पद्धति में विभिन्न उत्सव का समावेश है जो लोगों को वर्ष भर ऊर्जा से परिपूर्ण रखती है बेल तरा विधायक सुशांत शुक्ला द्वारा नवरात्रि पर्व पर पदयात्रा के माध्यम से ध्वजा यात्रा निकलने से मुझे बेलतरा क्षेत्र के लोगों में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला जब राजनीति धर्म के अनुरूप व्यवहार करने लगे तो इसके सकारात्मक प्रभाव होते हैं सर्वे भवन्तु सुखिन: की भावना जागृत होती है मै इस पुनीत कार्य के लिए विधायक सुशांत शुक्ला को साधुवाद देता हु इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी जनक देवांगन विजयधर दीवान तिलक साहू उमेश गोरहा प्रणव शर्मा समदरिया अनिल पाण्डे मनीदास मानिकपुरी मनीष कौशिक पवन कश्यप मोनू रत्नाकर श्रीवास शैलू गोरख सीता ठाकुर लक्ष्मी सिंहा योगेश दुबे गंगा साहू भरत कश्यप त्रिदेव रजक कलम पटेल लक्ष्मी सिंहा रेखा ओम प्रकाश पाण्डे जय वाधवानी प्रीतेश सोनी कमला पुरुषोत्तम पटेल संतोष दुबे मनोरमा विजय यादव अमित मिश्रा रेखा सूर्यवंशी शैलेश देवांगन रूपाली अनिल गुप्ता दिनेश सिंह शैल भोई सुनीता साहू ऋषभ चतुर्वेदी अनमोल झा सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता व श्रद्धालु मौजूद रहे।

कोनी से चल कर कल रतनपुर महामाया में होगी यात्रा का समापन
नवरात्रि के छठवें दिन ध्वजायात्रा कोनी से प्रारंभ होकर सेदरी लोफन्दी पेंन्डरवा रानी गांव मदनपुर होते रतनपुर महामाया तक कुल 32 किलोमीटर की यात्रा करेगी रतनपुर महामाया मंदिर में पूजा अर्चना कर ध्वजा यात्रा को विराम दिया जाएगा कल यात्रकाल के बीच में ही रुक कर विधायक और उनके सहयोगी टीवी पर प्रसारण होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनेगे फिर अगले गंतव्य की ओर प्रस्थान करेंगे कल महामाया दर्शन पूर्व सायं 4.00 बजे रतनपुर विनायक मंदिर में क्षेत्र के कार्यकर्ता एकत्रित होकर एक साथ महामाया मंदिर की ओर गमन करेंगे
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर30/10/2026बड़ी खबर : संजू त्रिपाठी हत्याकांड में बड़ा फैसला, कपिल त्रिपाठी समेत सभी 22 आरोपी बरी
प्रशासन29/10/2026पहले खजुरी नवागांव, अब बिनौरी, आखिर कब रुकेगा अवैध उत्खनन ? दो ट्रक और जेसीबी छोड़कर मौके से भागे लोग, सरपंच पति और सचिव की मिलीभगत का आरोप, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग..
प्रशासन29/10/2026पटवारी निलंबित.. रिश्वत मांगने का वायरल वीडियो पर एक्शन का रिएक्शन.. कलेक्टर ने की कार्रवाई.. सात दिनों में आरोप पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश..
बिलासपुर29/10/2026बाढ़ से उजड़े आशियाने, अब तक नहीं मिला मुआवजा! वार्ड-52 की महिलाओं ने तहसील कार्यालय पहुंचकर उठाई आवाज, तहसीलदार ने दिया जल्द मुआवजा दिलाने का भरोसा..
