कलेक्टर ने मुरूम खदान में डूबने से बच्चों की मौत मामले की कराई जांच….
गत 20 साल से हो रही थी तालाब में निस्तारी…
तालाब में मछलीपालन भी किया जा रहा था…

बिलासपुर, अगस्त, 15/ 2023
कलेक्टर संजीव कुमार झा ने मुरूम खदान में डूबने से दो बच्चों की मौत संबंधी खबर को संजीदगी से लेते हुए मामले की जांच कराई है। खनिज एवं पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपी है। रिपोर्ट के अनुसार बहतराई के भस्माखार तालाब का उपयोग ग्रामीणों द्वारा गत 20 साल से निस्तारी के रूप में किया जा रहा है। विगत लगभग 7-8 वर्ष से इसमें मछलीपालन का कार्य भी किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बयान में जांच टीम को बताया कि तालाब में 20 वर्षों से पानी भरा हुआ होता है। इसमें किसी भी प्रकार का उत्खनन नहीं हुआ है। उक्त तालाब का निर्माण किसने कराया, ये जानकारी नहीं मिल पाई । जिससे यह स्पष्ट है कि उक्त तालाब मुरूम खदान नहीं है और न ही विभाग द्वारा उक्त स्थल में किसी प्रकार की मुरूम परिवहन की अनुमति दी गई है। वार्ड क्रमांक 49 के पार्षद प्रतिनिधि दूजराम लास्कर ने बताया कि भस्माखार तालाब में मछली मारने आये दो बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चे अपोलो हास्पिटल के समीप लिंगियाडीह के रहने वाले थे।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर18/08/2026बिलासपुर के बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल,, नाबालिग किशोर ने बाथरूम में फांसी लगाकर दी जान…
Uncategorized16/08/2026बोदरी नगर पालिका में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने किया ध्वजारोहण,, देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह…
छत्तीसगढ़15/08/2026मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बिलासपुर15/08/2026ध्वजारोहण के साथ पत्रकारों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस,, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन,, समाज और राष्ट्रहित में पत्रकारिता का लिया संकल्प…
