
अधिक कीमत पर यूरिया बेचने पर कृषि विभाग ने की बड़ी कार्यवाही…
कृषि केंद्रों में अधिकारियों की दबिश…
बिलासपुर,अगस्त, 15/2023
जिले में गत दिवस कुछ उर्वरक विक्रेताओं द्वारा उचित मूल्य से अधिक दर पर उर्वरक विक्रय की जानकारी मिली थी। जिस पर कृषि विभाग की संचालक ने संज्ञान लेते हुए संचालनालय कृषि छ.ग. रायपुर, संभागीय संयुक्त संचालक कृषि बिलासपुर, एवं उप संचालक कृषि बिलासपुर को संयुक्त दल गठन कर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।

कलेक्टर संजीव कुमार झा के आदेश पर दल गठन उपरांत 14 अगस्त को विभिन्न उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों में निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम हरदीकला स्थित मेसर्स कौशिक कृषि केन्द्र में दबिश दी गई, जिसमें रिकार्ड संधारण अपूर्ण एवं बिल बुक सही नहीं पाए जाने को लेकर विक्रय पर प्रतिबंध लगाने की कार्यवाही की गई। तदुपरंात शनीचरी स्थित मेसर्स कृषक साथी में दल द्वारा निरीक्षण किया गया। जिसमें निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर यूरिया विक्रय करते पाया गया, साथ ही संस्थान के गोदाम का आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने में असमर्थ रहा। जिस पर मेसर्स कृषक साथी के विक्रय एवं भण्डारण स्थल को दल द्वारा सील करने की कार्यवाही की गई।

शनिचरी में ही स्थित मेसर्स वसुंधरा कृषि संसार का भी निरीक्षण किया गया। जहां बिना खाद विक्रय (पॉस) आई.डी. के यूरिया खुली बोरी से विक्रय करते पाया गया। साथ ही अनुज्ञप्ती में स्त्रोत प्रमाण पत्र का समावेश किये बिना जैव उर्वरकों का विक्रय किया जा रहा था। उक्त सभी कृत्य उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के निर्धारित प्रावधानों के विपरीत हैं। दल द्वारा कार्यवाही करते हुए मेसर्स वसंुधरा कृषि संसार को भी सील कर दिया गया। कृषि विभाग के गठित दल में संचालनालय कृषि छ.ग. रायपुर से सुमित सोरी सहायक संचालक कृषि, संयुक्त संचालक कृषि संभाग बिलासपुर से अशोक कुमार बनाफर सहायक संचालक कृषि एवं एस.एस. जगत तथा कार्यालय उप संचालक कृषि बिलासपुर से आशुतोष श्रीवास्तव सहायक संचालक कृषि एवं पी.एल. उपाध्याय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी के साथ ही क्षेत्रीय उर्वरक निरीक्षक आर.एस. गौतम एवं अजय सिंह उपस्थित थे।


Author Profile
Latest entries
बिलासपुर10/06/20263 साल से अवैध मुरुम खनन का खेल ?… शासकीय भूमि पर कब्जा,, सड़क बंद करने और रोजाना हाइवा से परिवहन का ग्रामीणो ने लगाए गंभीर आरोप,, कलेक्टर से हुई शिकायत…
बिलासपुर09/06/2026स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी का आई.पी.ओ (IPO) विद्युत मंडल को बेचने की साजिश… राज्य मंत्रिमंडल के फैसले को कांग्रेस ने बताया जनविरोधी…
बिलासपुर09/06/2026किसानों के मुद्दों पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन,, कलेक्टर कार्यालय का घेराव,, 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन…
Uncategorized09/06/2026बेलतरा में सुशासन तिहार पर उठा जनाक्रोश: पानी, बिजली, सड़क और खाद संकट को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रशासन को सौंपा 15 सूत्रीय ज्ञापन
