बिलासपुर, अगस्त, 15/2024
कण कण से देश का निर्माण होगा और गण गण से देश मजबूत बनेगा… नगर पालिका, पेंड्रा के स्वतंत्रता दिवस में शामिल हुए पूर्व विधायक शैलेश पांडे…
आज 78 वें स्वतंत्रता के पावन अवसर पर बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेश पांडेय मुख्यअतिथि के तौर पर शामिल हुए।कार्यक्रम में ध्वजा रोहण पहले किया गया जिसमे नगर पालिका के अध्यक्ष राकेश जालान,समाज सेवी पवन सुल्तानिया,ज़िला अध्यक्ष उत्तम वासुदेव ने मिलकर किया।कार्यक्रम पेंड्रा के बजरंग चौक में आयोजित हुआ जहां बड़ी संख्या में समाज सेवी और पालिका के कर्मचारी गण और शहर के गणमान्य जन एवं स्कूल के बच्चे उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि शैलेश पांडेय ने कहा कि पेंड्रा को हमारी सरकार ने ज़िला बनाया और जिले वासियों का वर्षों पुराना सपना साकार हुए और उसके बाद ज़िला हॉस्पिटल एवं अन्य शासकीय कार्यालय बनाये गये एवं एसडीएम कार्यालय भी बनाया गया,इसके अतिरिक्त रोड पूरे ज़िले में बहुत बढ़िया बनाई गई और भी विकास के कार्य पूर्ण हुए। सभी पार्षद साथियों को बधाई दिया जिन्होंने नगर में अपना बहुमूल्य योगदान दिया।शैलेश ने कहा कि इसी तरह कण कण से ही देश का निर्माण होगा और गण गण से देश सशक्त बनेगा।

अध्यक्ष राकेश जालान ने नगर में किए गए विकास कार्यों की जानकारी दिया और कहा कि उनके कार्यकाल में नगर को पंचायत से पालिका बनाया गया इसके लिए नगर वासियों को बधाई दिया।स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और ड्राइंग और पेंटिंग एवं रंगोली प्रतियोगियों में भाग लिए प्रतियोगियों को पुरस्कार दिया गया।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन भी किया गया।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास,पार्षद रामा बघेल,पूर्व अध्यक्ष इक़बाल सिंह,पूर्व अध्यक्ष अरुणा जी,शंकर पटेल,जयदत्त तिवारी,जैलेश सिंह,सुनीता तिमोही और सुशीला देवी,रामनिवास तिवारी,पंचमलाल केसरी,कुबेर दत्त,पुरुषोत्तम गोयल,शरद गुप्ता,राकेश चतुर्वेदी,भावना,शकुंतला एवं अन्य पार्षद उपस्थित थे।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर01/11/2026आस्था के महापर्व छठ की तैयारी आरम्भ, तोरवा छठ घाट पर छठ घाट समिति पूजा कार्यालय का विधिवत शुभारंभ.. 26 वर्षों से अरपा तट पर लोक आस्था का संगम बन रहा छठ महापर्व, 13 नवंबर को नहाय-खाय से शुरू होंगे अनुष्ठान..
राजनीति01/11/2026कांग्रेस ने ‘वोट बचाओ देश बचाओ’ महाधरना कर मांगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा..
अपराध01/11/2026राजकिशोर नगर में आधी रात हंगामा, जन्मदिन के जश्न में मचा बवाल, अभय बरुआ और साथियों पर न्यायाधीश व परिजनों से मारपीट का आरोप, दोनों पक्षों ने कराई FIR..
छत्तीसगढ़01/11/2026अनिश्चितकालीन हड़ताल के बीच शासन का पटवारियों को शो-काज नोटिस, 48 घंटे में ड्यूटी पर लौटने के सख्त निर्देश..
