बुजुर्ग पिता के हक़ में आया फ़ैसला… हाईकोर्ट ने मकान खाली कराने के निर्णय को रखा बरकरार… जानिए क्या है पूरा मामला…
बिलासपुर, जनवरी, 07/2023
अपने बुजुर्ग पिता की देखभाल ना करने और असहाय पिता की जरूरतों को पूरा ना करने के एक संवेदनशील मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा निर्णय आया है । जस्टिस दीपक तिवारी के बेंच ने इस मामले में निर्णय सुनाते हुए 7 दिनों के भीतर मकान खाली करवाने के आदेश को बरकरार रखते हुए बेटे की याचिका खारिज़ कर दी है । वहीं हाईकोर्ट ने एफसीआई से सेवानिवृत्त होने और पेंशन मिलने के कारण हर माह 5 हजार रुपये गुजारा भत्ता देने का आदेश निरस्त कर दिया है ।
मामला रायपुर स्थित कासिमपारा क्षेत्र का है,जहां के नीरज बघेल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी । याचिका में रायपुर कलेक्टर के द्वारा 7 दिनों के भीतर मकान खाली करने के आदेश को चुनौती दी गई थी । पिता सेवालाल बघेल ने रायपुर कलेक्टर के समक्ष मेंटेनेंस एन्ड वेलफेयर ऑफ पेरेंट्स एन्ड सीनियर सिटीजन एक्ट,2007 के प्रावधानों के तहत आवेदन दिया था,इसमें सुनवाई के दौरान आवेदनकर्ता पिता के द्वारा बताया गया कि रायपुर स्थित यह मकान उनके नाम पर है,जहां उनके बेटा और बहू रहते हैं और दोनों उनकी देखभाल नहीं करते । उनके खाने और इलाज का भी समुचित ध्यान नहीं दिया जाता । यहां तक कि उनके खुद के खरीदे घर में घुसने पर धमकी दी जाती है,यही वजह है कि उन्हें अपने बड़े बेटे के साथ रहना पड़ रहा है । हाईकोर्ट ने अपने महत्वपूर्ण निर्णय में मकान बेदखली के आदेश के खिलाफ दायर बेटे की याचिका खारिज करते हुए कहा है कि परंपरा की अनदेखी,लोकाचार और नैतिकता में गिरावट की वजह से बुजुर्गों की उपेक्षा की भावना बढ़ी है,ऐसे में उनके अधिकारों की रक्षा के लिए कानून की जरूरत है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized15/09/2026खड़ी स्कूटी और बाइक में आग लगाने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार…
बिलासपुर14/09/202611 वर्षों से पेण्ड्रा में दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश, 13 सितंबर से फिर शुरू हुआ महाअभियान मुक्तिधाम, खेल मैदान, तालाब सहित शहर के 6 प्रमुख स्थानों की कराते हैं सफाई हर्ष छाबरिया की पहल बनी जनअभियान की पहचान, शहरवासी स्नेह से कहते हैं ‘स्वच्छता दूत’
राजनीति13/09/2026मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यकाल पर सेवा संकल्प अभियान… 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम…
बिलासपुर13/09/2026विधायक के जन्मदिन में सड़क बनी जश्न का मंच, जनता घंटों जाम में हलाकान; यातायात प्रशासन सवालों के घेरे में ?
