बिलासपुर, अक्टूबर, 23/2024
हरिहर ऑक्सीजोन के संयोजक के खिलाफ कलेक्टर को मंत्री ने दिए कार्रवाई के निर्देश… करोड़ों रुपए डकारने समिति के संयोजक पर लगा आरोप… समिति के सदस्यों ने ही की शिकायत…
सरकारी गैर सरकारी एवं समाजसेवी संस्थाओं एवं शिक्षण संस्थानों से की जा रही उगाही की ?..
हरिहर ऑक्सीजन जोन पौधा रोपण समिति के नाम पर असंवैधानिक कार्य किए जाने एवं आर्थिक गड़बड़ी को लेकर समिति के सदस्यों ने संयोजक भुवन वर्मा के खिलाफ सहायक पंजीयन फॉर्म्स एवं संस्थाएं में शिकायत की गई है। इस पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा ने बिलासपुर कलेक्टर को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है।
मामला यह है, कि बिलासपुर से कुछ ही दूर पर कोनी में अरपा के किनारे हरिहर ऑक्सीजोन पौधा रोपण समिति के नाम पर असंवैधानिक कार्य किया जा रहा है। समिति के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि नदी और नदी से लगी जमीन को संयोजक भुवन वर्मा और उनके साथी अवैध कब्जा करते जा रहे हैं। साथ ही सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं से लाखों रुपए भी वसूले जा रहे हैं। इस मामले में समिति के ही सदस्यों ने मुख्यमंत्री, राजस्व मंत्री, संभाग कमिश्नर, जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक से लिखित शिकायत संयोजक भुवन वर्मा के खिलाफ की है। शिकायत पर राजस्व मंत्री ने कलेक्टर को उचित कार्रवाई करने निर्देश दिए है।
सदस्यों का कहना है कि संयोजक सदस्यों के साथ मिलकर लाखों रुपए का फर्जीवाड़ा कर रहे हैं। शहर के संस्थानों से पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के नाम पर पैसा की उगाही की जाती है। उस पैसे का कोई हिसाब नहीं रहता। लाखों रुपए लेकर कुछ हजार की रसीद दे दी जाती है और बाकी पैसा संयोजक और उसके साथी डकार जाते हैं। भुवन वर्मा बड़े समाजसेवी संस्थाओं और विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय एवं शिक्षण संस्थानों से लाखों रुपए वसूल रहे हैं। मामले की शिकायत के बाद मंत्री टंक राम वर्मा ने कलेक्टर को लिखित में निर्देश दिया है कि इस विषय पर आवश्यक कार्रवाई की जाए।

Author Profile
Latest entries
राजनीति13/09/2026मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यकाल पर सेवा संकल्प अभियान… 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम…
बिलासपुर13/09/2026विधायक के जन्मदिन में सड़क बनी जश्न का मंच, जनता घंटों जाम में हलाकान; यातायात प्रशासन सवालों के घेरे में ?
Uncategorized13/09/2026सरकंडा पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध शराब पिलाने वालों समेत 7 बदमाशों पर कार्रवाई
अपराध13/09/2026सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी के दो मामलों में सफलता… कंप्यूटर उपकरण और एक्टिवा स्कूटी बरामद, नाबालिग सहित दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में…
