• Mon. Aug 10th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

जनगणना मानदेय भुगतान में देरी से शहरी कर्मचारी नाराज, कलेक्टर व निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

बिलासपुर, जुलाई, 30/2026

जनगणना मानदेय भुगतान में देरी से शहरी कर्मचारी नाराज, कलेक्टर व निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन…

बिलासपुर। राष्ट्रीय जनगणना 2026-27 के अंतर्गत नगर निगम बिलासपुर क्षेत्र में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अब तक मानदेय का भुगतान नहीं किए जाने पर कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ गई है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की जिला शाखा ने बुधवार को कलेक्टर बिलासपुर एवं नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र भुगतान की मांग की।

संघ के जिला अध्यक्ष किशोर शर्मा ने बताया कि जनगणना कार्य के लिए नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। शासन द्वारा इस कार्य के लिए मानदेय का प्रावधान भी किया गया है। उन्होंने कहा कि प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में जनगणना कार्य से जुड़े कर्मचारियों को मानदेय का भुगतान किया जा चुका है, जबकि शहरी क्षेत्र के कर्मचारियों को अब तक भुगतान नहीं मिला है। इससे कर्मचारियों में असंतोष व्याप्त है।

संघ के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर एवं नगर निगम के अपर आयुक्त से मुलाकात कर इस विषय पर चर्चा की। अधिकारियों ने कर्मचारियों की मांग पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए शहरी क्षेत्र के जनगणना कर्मियों को भी शीघ्र मानदेय भुगतान कराने का आश्वासन दिया। संघ ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन जल्द ही आवश्यक कार्रवाई कर कर्मचारियों के लंबित मानदेय का भुगतान सुनिश्चित करेगा।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
बिलासपुर में फिर खूनी वारदात: देवरीखुर्द शराब दुकान के पास ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या,, आरोपी फरार विवाद के बाद चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला,, मौके पर मची अफरा-तफरी,, तोरवा पुलिस जांच में जुटी..
बेलतरा के किसानों को बड़ी सौगात: दुलहरा-खारंग जलाशय के लिए ₹12.77 करोड़ मंजूर,, नहरों का होगा सुदृढ़ीकरण, लाइनिंग, जीर्णोद्धार एवं उन्नयन…
GGU की 5 एकड़ जमीन अग्रवाल समाज को देने का निर्णय NSUI के विरोध के बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने पलटा… रंजीत सिंह बोले सिर्फ निर्णय रद्द करना पर्याप्त नहीं,कुलपति दें पूरे मामले का जवाब…

You missed