कांग्रेस की जन घोषणा पत्र का कोटा क्षेत्र के मतदाता कर रहे हैं स्वागत, 500 रु. गैस सब्सिडी, मुफ्त शिक्षा, 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त, कर्ज माफी से जनता में हर्ष, कोटा से कांग्रेस विधायक बनाने का लिया संकल्प…
8 नवंबर को कोटा विधानसभा के ग्राम तेंदुआ (कोटा ब्लॉक) दोपहर 12 बजे माननीय मुख्यमंत्री भूपेश चुनावी सभा को संबोधित करेंगे
बिलासपुर, नवंबर, 07/2023
कोटा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव लगातार विधानसभा क्षेत्र के ग्रामों में मतदाताओं तक पहुंचकर सघन जनसंपर्क कर रहे हैं एवं 17 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए आशीर्वाद और समर्थन मांग रहे हैं। आज अटल श्रीवास्तव कोटा ब्लाॅक के ग्राम बाकीघाट, कलारतराई, खुरदुर, कृष्णाबंद, खरगहनी, पीपरपारा (नरवापार), नवापारा, छेरकाबांधा, लारीपारा, सिलदहा, भैंसाझार, बछालीखुर्द, कुंआजति, जोगीपुर, उमरमरा, नवापारा के दौरे पर रहें।
अटल श्रीवास्तव ने कोटा ब्लाक में जनसंपर्क के दौरान सभाओं के माध्यम से कोटा के मतदाताओं से जो कहा उससे ज्यादा किया। कांग्रेस की भूपेश सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए 2023 में कोटा से कांग्रेस का विधायक और प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाने की अपील की। अटल श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ होगा, कोटा ब्लाक के अधिकतर गांवों में रीपा के माध्यम से युवाओं और महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किये जायेंगे। कोटा विधानसभा के सभी स्कूलों को आत्मानंद स्कूल में अपग्रेड किया जावेगा, सरकारी स्कूल, कॉलेज में मुफ्त शिक्षा प्रदान किये जावेगी, कोटा विधानसभा के सभी छात्रावासों में कोचिंग की निशुल्क व्यवस्था सरकार करेगी, कोटा में सर्वसुविधायुक्त 100 बिस्तर अस्पताल बनाया जाएगा, सरकार बनते ही युवाओं को व्यवसाय एवं उद्योग के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी पर लोन प्रदान किया जाएगा, 17.5 लाख परिवारों को मकान देने की घोषणा पूरी प्रदेश में की गई है, कोटा क्षेत्र के सभी कच्चे मकान के हितग्राहियों को पक्के मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता दिये जावेगी और आवासहीन लोगों को आवास बनाकर दिया जाएगा, 500 रु. गैस सिलेंडर पर सब्सिडी, 200 यूनिट तक बिजली फ्री, अंतेष्टि का खर्च सरकार उठाएंगी। अटल श्रीवास्तव ने कहा 2023 में सरकार बनते ही वर्तमान सरकार की सभी योजनाओं को पुनः आगे बढ़ाई जायेंगी।

अटल श्रीवास्तव के साथ जनसंपर्क में ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आदित्य दीक्षित, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चैहान, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अरुण त्रिवेदी, कुलवंत सिंह सदस्य मंडी बोर्ड, संतोष मिश्रा (छोटे भैया), आक्रोश त्रिवेदी, अंकुर वैष्णव, दिलीप श्रीवास, अहमद खान, फूलचंद्र अग्रहरि, श्रीमती माया मिश्रा, सोनू मानिकपुरी, संतोष गुप्ता, सुशांत अग्रहरि, कान्हा गुप्ता, जयराज दीक्षित, संजू चैहान, अफजल खान, देवेन्द्र कश्यप, देवेन्द्र कौशिक, बबलू अहिरवार, जब्बार खान, हनी तिवारी, शैलेष गुप्ता, समीर अहमद, महेश दुबे, धर्मेश शर्मा, बंसत यादव, अश्वनी धु्रव, पिन्टु सरपंच, कमल बिंझवार, दिलहरण श्रीवास आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी, ब्लाॅक कांग्रेेस पदाधिकारी, युवा कांग्रेस एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस के पदाधिकारी शामिल रहे। कल दिनांक 08 नवंबर को दोपहर 12 बजे माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की आमसभा ग्राम तेंदुवा में रखी गई हैं।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर24/10/2026बिलासपुर के शिव मेडिसिटी हॉस्पिटल में महिला की मौत के बाद परिजनों के गंभीर आरोप.. इंजेक्शन के ओवरडोज के बाद बिगड़ी महिला की हालत ? परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप…
बिलासपुर24/10/2026लोकल तड़का 4.0 का आयोजन 25 अक्टूबर को.. स्वाद, मनोरंजन और समाज सेवा का अनूठा संगम..
बिलासपुर23/10/2026वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस की तैयारी तेज, 27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे नवकिशोर पटनायक.. मोहन भागवत के बिलासपुर दौरे पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पूछा- जनता को क्या मिलेगा ?
अपराध23/10/2026पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत एक परिवार के 7 लोग घायल तखतपुर के ग्राम पूरा में घर के सामने शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदला, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
