बिलासपुर, अगस्त, 29/2024
यूथ फॉर नेशन फाऊंडेशन और बिलासपुर पुलिस जागरूकता कार्यक्रम… महिला एवं बाल अपराध पर दी जानकारी…
पाटीदार भवन गुजराती समाज में 28 अगस्त को जागरूकता अभियान कार्यक्रम रखा गया था जिसमें
300 महिलाओ ने कार्यक्रम में शामिल हो कर महिला एवं बाल अपराध को रोकने और साइबर क्राइम के बारे में जानकारी ली।
यूथ फॉर नेशन फाऊंडेशन के तत्वाधान में बिलासपुर पुलिस द्वारा चेतना विरुद्ध महिला एवं बाल अपराध कार्यक्रम का आयोजन किया गया था इस कार्यक्रम में महिला थाना प्रभारी भारती मरकाम ने साइबर क्राइम के बारे में विस्तृत जानकारी दी उन्होंने स्कूलों में शिकायत पेटी रखने का सुझाव दिया ताकि छात्रायें किसी भी प्रकार की समस्या को लिखित शिकायत कर जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचा सके और यह पत्र के माध्यम से शिकायत पुलिस विभाग पहुंचाई जा सके।
एडवोकेट प्रतिज्ञा सिंह द्वारा महिला अपराध की
श्रेणी की जानकारी दी गई और महिलाओ को सोशल मीडिया के द्वारा होने वाले अपराध व उनसे बचाव के लिये लाइव लोकेशन एप डाउनलोड करने का सुझाव दिया साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कराया गया।
सिवानी सिंह (कांस्टेबल) और फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रतिज्ञा सिंह द्वारा बच्चों को अचानक होने वाले हमले से कैसे बचे उसकी टेक्नीक सिखाई गई। इस अवसर पर पाटीदार भवन में आयोजित कार्यक्रम मे गुजराती समाज के अध्यक्ष द्वारा अतिथि गणों का फूलमाला से स्वागत किया गया इस जागरूकता कार्यक्रम में 300 महिलाएं उपस्थित रही।

Author Profile
Latest entries
अपराध20/07/2026बिरकोना में जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 9 जुआरी गिरफ्तार… ₹20,700 नकद, 9 मोबाइल व बाइक जब्त, कोनी पुलिस व ACCU की संयुक्त कार्रवाई…
छत्तीसगढ़20/07/2026पुलिस विभाग में बड़ा फेर बदल कई जिलों के ASP, DSP स्तर के अधिकारियों का तबादला,, मिली नई जिम्मेदारी… देखे सूची..
बिलासपुर19/07/2026कांवड़ यात्रा पर असर: ट्रेनें रद्द होने से बोलबम समिति का विरोध,, सोमवार को जीएम कार्यालय का होगा घेराव…
बिलासपुर19/07/2026रोटरी ई-क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड को मिला नया नेतृत्व,, प्रमोद अग्रवाल बने अध्यक्ष, रौनक साव को मिली सचिव की जिम्मेदारी…
