नई दिल्ली // भारतीय रेल कोरोना काल में सभी स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन करते हुए चलाई जा रही ट्रेनों की संख्या में अगले माह से और बढ़ोतरी करने की तैयारी में है। अक्टूबर और नवंबर की संभावित यात्री संख्या को देखते हुए व्यस्ततम रूटों पर लगभग 100 और नई ट्रेन चलाई जा सकती है। इनमें अधिकांश गैर वातानुकूलित श्रेणी (सभी दर्जे) की होगी, जो त्योहारी सीजन में आम आदमी की यात्रा में मददगार होंगी।
रेलवे अभी स्पेशल श्रेणी की ट्रेनों के साथ 40 क्लोन ट्रेन चला रही है। अधिकांश क्लोन ट्रेन वातानुकूलित श्रेणी की है, जिसमें किराया ज्यादा होने की वजह से आम यात्री सफर नहीं कर पाता है। हालांकि इससे मूल ट्रेन पर दबाव कम हुआ है, लेकिन शयनयान और सामान्य श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों की दिक्कतें अभी बनी हुई है।
अक्टूबर-नवंबर में जब दुर्गा पूजा से लेकर दशहरा, दिवाली और छठ के बड़े त्यौहार आते हैं उस समय यात्रियों की आवाजाही बढ़ेगी। रेलवे ने इस स्थिति के मद्देनजर अगले माह से लगभग 100 ट्रेन और चलाने की तैयारी कर रखी है। इनमें आधी से ज्यादा बिहार और बंगाल को जोड़ने वाली होंगी। यह सभी ट्रेनें भी विशेष श्रेणी वाली होंगी जो सभी आरक्षित कोच वाली होगी। जनरल कोच में भी सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए आरक्षण किया जाएगा।
रेलवे बोर्ड के सूत्रों के अनुसार, हर जोन से संभावित जरूरत के बारे में जानकारी ली गई है और जरूरत पड़ने पर ट्रेनों की संख्या और बढ़ाई जा सकती है। हालांकि सरकार लोगों से यही अपील कर रही है कि वह जरूरी होने पर ही यात्रा करें और कम से कम आवाजाही करें ताकि कोरोना संक्रमण फैलने को नियंत्रित किया जा सके।
Author Profile
Latest entries
राजनीति25/07/2026NEET विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा,, प्रह्लाद जोशी बने नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री..
Uncategorized25/07/2026आस्था, श्रद्धा और श्रीराम का संदेश— विजय केसरवानी की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक श्रद्धा यात्रा,, जय श्रीराम के उद्घोष से राममय हुआ शहर… अयोध्या श्रीराम मंदिर के प्रति अटूट आस्था का संदेश, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल; जगह-जगह पुष्पवर्षा कर हुआ भव्य स्वागत…
राजनीति25/07/2026NEET विवाद पर बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले : युवाओं की भावनाओं का सम्मान सर्वोपरि…
बिलासपुर25/07/202691 प्रतिभागियों को पछाड़ बिलासपुर की एंजेल चौकसे बनीं ‘Mrs. Alluring 2026’.. दिल्ली में आयोजित Mrs. India International Queen प्रतियोगिता में देश-विदेश की प्रतिभागियों के बीच जीता खिताब, एंजेल ने कहा, सपनों की कोई उम्र नहीं होती..
