बिलासपुर // विकास भवन के “दृष्टि” सभाकक्ष में कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने गुरुवार की सुबह सभी जोन में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान गोकुलनगर में बार-बार नोटिस के बाद भी नाली निर्माण नहीं करने की बात सामने आई। इस पर
कमिश्नर ने ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करने और धरोहर राशि राजसात करने के निर्देश दिए।
सुबह 11 बजे से समीक्षा बैठक शुरू हुई। बैठक में सबसे पहले वार्ड कार्यालय में प्राप्त आवेदनों पर चर्चा की गई। इस दौरान आवेदनों को आनलाइन एंट्री करने के साथ समय सीमा पर निराकरण करने की बात कमिश्नर ने कही। सभी वार्ड कार्यालयो में बोर्ड और वहां मिलने वाली सुविधाओं के फ्लैक्स लगाने के निर्देश दिए गए। इसके बाद साइंस कालेज मैदान निर्माण और चिल्ड्रन मल्टी एक्टीविटी सेंटर के निर्माण पर चर्चा की गई। दोनों निर्माण कार्यों को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इसी तरह बंधवापारा तालाब निर्माण के रिवाइज स्टीमेंट तैयार कर जल्द से जल्द सौंदर्यीकरण कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद गोकुल नगर और ट्रांसपोर्ट नगर में चल रहे कार्यों की जानकारी ली गई। ट्रांसपोर्ट नगर में गर्मी से पहले पाइप लाइन बिछाने के कार्य को पूर्ण करने की बात कही गई। बैठक में जोन वाइज निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान जो कार्य प्रारंभ नहीं हुए हैं, उंन्हे जल्द से जल्द प्रारंभ करने के साथ ही प्रगतिरत कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर आयुक्त आरबी वर्मा, उपायुक्त खजांची कुम्हार, ईई पीके पंचायती सहित सभी जोन कमिश्नर एवं विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।
पाइप लाइन कनेक्शन न हो नाले में..
बैठक में अमृत मिशन के कार्यों की समीक्षा की गई। इसमें बिरकोना स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट रतनपुर से पाइप लाइन बिछाने कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। इसी तरह शहर में बिछ रहे पाइप लाइन और घरों में दिए जाने वाले कनेक्शन की जानकारी ली गई। इसपर कमिश्नर श्री पाण्डेय ने शहर भर के घरों को दिए जाने वाले कनेक्शन पाइप को नाले से हटाने के निर्देश दिए।
संडे मार्केट को शिफ्ट करने के निर्देश..
यातायात व्यवस्था को देखते हुए संडे मार्केट को चिन्हांकित जगहों पर शिफ्ट करने की बात कमिश्नर श्री पाण्डेय ने कही। इस दौरान उन्होंने पुलिस बल के साथ निगम अमले और जोन के अधिकारियों को संयुक्त रूप से कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
शहिदों को दी गई श्रद्धांजलि..
बैठक की कार्यवाही शुरू होने से पूर्व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि व शहीद दिवस होने पर सबसे पहले दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..
