कोविड-19 इंडिया ओआरजी ने छत्तीसगढ़ के मेडिकल बुलेटिन को सराहा, कहा देश की सबसे अच्छी बुलेटिनों में से एक ….
रायपुर // कोविड-19 से संबंधित आंकड़ें एवं तथ्य उपलब्ध कराने वाली वॉलेंटियर्स की संस्था कोविड-19 इंडिया ओआरजी (covid19indiaorg) ने छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य विभाग द्वारा रोज जारी होने वाली मीडिया बुलेटिन को देश के सबसे बेहतर बुलेटिनों में से एक बताया है। संस्था ने अपने ट्वीटर हैंडल पर छत्तीसगढ़ के मीडिया बुलेटिन की तारीफ करते हुए लिखा है कि कोविड-19 से संबंधित उपयोगी डॉटा के बारे में जब हम बात करते हैं तो तमिलनाडू और कर्नाटक जैसे राज्य ध्यान में आते हैं। परंतु छत्तीसगढ़ सर्वाधिक अच्छा डॉटा जारी करने वालों में से है। छत्तीसगढ़ का बुलेटिन सटीक और संक्षिप्त होने के साथ ही इसमें कोविड-19 से होने वाली प्रत्येक मौत की और प्रदेश में अलग-अलग विधियों से की जा रही कोरोना जांच की भी जानकारी रहती है।
उल्लेखनीय है कि राज्य कोविड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर द्वारा विगत 8 मार्च से रोजाना मीडिया बुलेटिन जारी की जा रही है। इसमें प्रदेश में प्रतिदिन कोरोना जांच की संख्या, संक्रमित और इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज मरीजों की संख्या और कोविड-19 से हुई मौतों की जिलावार जानकारी दी जाती है। कोरोना संक्रमण के वैश्विक और राष्ट्रीय परिदृश्य की भी जानकारी इसके माध्यम से उपलब्ध कराई जाती है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर08/09/2026स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज बिलासपुर में जिला कांग्रेस की बैठक, वार्ड-पंचायत स्तर पर शिकायत फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर जोर
बिलासपुर08/09/202612 से 16 घंटे की ड्यूटी, आराम भी नहीं… सुरक्षा के सवाल पर रेलवे रनिंग स्टाफ का अनिश्चितकालीन धरना…
बिलासपुर08/09/2026बेलतरा में साय-साय विकास, ₹1.56 करोड़ के 20 कार्य मंजूर… साय सरकार में विकास की रफ्तार से बदल रहा बेलतरा, विधायक सुशांत शुक्ला के प्रयासों से गांवों को मिली बड़ी सौगात…
बिलासपुर07/09/2026मुख्यमंत्री की मौजूदगी में बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास,, बेलतरा महोत्सव के लिए 30 लाख देने की घोषणा,, छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का दिखा भव्य संगम
