कोविड अस्पताल में घुस गया युवक, डॉक्टर और स्टॉफ ने आपत्ति की तो युवक ने की बदसलूकी …
अस्पताल के दरवाजे को भी तोड़ा, युवक की पत्नी और परिवार के सदस्य भर्ती हैं कोविड अस्पताल में …
जांजगीर-चाम्पा // जांजगीर के कोविड अस्पताल में युवक अनाधिकृत घुस गया और जब डॉक्टर, स्टॉफ ने आपत्ति की तो युवक बदसलूकी पर उतर आया. कोविड अस्पताल में युवक की पत्नी और परिवार के सदस्य भर्ती हैं, जिनसे जबरन घुसकर मिला. यहां युवक ने अस्पताल के दरवाजे को भी तोड़ दिया. डॉक्टर और स्टॉफ ने पुलिस को सूचना दी, उसके बाद युवक फरार हो गया । कोविड अस्पताल में स्वास्थ्य अमला के अलावा अन्य व्यक्ति के प्रवेश की अनुमति नहीं है, जबकि युवक ने सारी हदें पार की और गाईडलाइन की धज्जियां उड़ाते हुए संक्रमित मरीजों से जाकर मिला । इस मामले में स्वास्थ्य अमला की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है, क्योंकि इतनी बड़ी घटना होने के 24 घण्टे बाद भी थाने में एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है । सिटी कोतवाली थाने के टीआई लखेश केंवट ने बताया कि युवक के कोविड अस्पताल में घुसने की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम भेजी गई थी, तब तक युवक मौके से भाग गया था. अस्पताल प्रबंधन की ओर से थाने में कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है ।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized23/11/2026एक साल से सड़क पर संघर्ष, फिर भी नहीं मिला न्याय… लिंगियाडीह आंदोलन के 365 दिन पूरे..
छत्तीसगढ़22/11/2026MSP बढ़ा, किसानों की सहायता घटी! ₹3,100 के दावे पर विजय केशरवानी ने सरकार से पूछा- किसानों को फायदा कहां मिला ?
मनोरंजन21/11/20263000 नशीली गोलियों का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, रानी सिंह की याचिका पर नोटिस; NDPS केस की कार्यवाही पर रोक
बिलासपुर21/11/2026छत्तीसगढ़ स्कूल का 13 दिसंबर को मनेगा अमृत महोत्सव, 1200 से अधिक पूर्व छात्र होंगे शामिल.. 75वीं वर्षगांठ पर भूतपूर्व शिक्षकों का होगा सम्मान, पुराने सहपाठियों से मिलकर ताजा करेंगे स्कूल के दिनों की यादें..
