• Wed. Feb 4th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

कोरोना अपडेट : छत्तीसगढ़ प्रदेश मे कोरोना के अब 6 पाजिटिव मरीज …. 24 घंटे के भीतर 5 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले…बिलासपुर भी आया चपेट में…

रायपुर // कोरोना वायरस को लेकर प्रदेश के लिये बुरी खबर है छग मे कल तक जहाँ सिर्फ 1 पाजिटिव रिपोर्ट थी वही बुधवार की शाम यह संख्या 3 हो गई मगर देर रात तक ये आंकडे 6 पहुंच गई है अब प्रदेश मे कोरोना के 6 पाजिटिव मरीज हो गये है….

छग में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है, 24 घंटे के भीतर पांच नए कोराना संक्रमित मरीज मिले हैं, प्रदेश में कोरोना के अब 6 पॉजिटिव मरीज हो गए हैं। एम्स रायपुर के डायरेक्टर डॉ. नितिन एम नागरकर ने छत्तीसगढ़ में बुधवार की देर रात तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर छह हो जाने की की पुष्टि की है।

रायपुर के एम्स में दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें से एक पहले की है, जबकि दूसरी बुधवार को भर्ती की गई है। देर रात कोरोना पॉजिटिव कन्फर्म मरीजों के बारे में डॉ नागरकर ने बताया, कि इनमें से एक मरीज रायपुर, एक बिलासपुर व एक दुर्ग-भिलाई से है। जिनमें से दो पुरुष व एक महिला है।

प्रदेश के जिलों मे कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या

रायपुर- 3 ,बिलासपुर-1 ,दुर्ग-भिलाई-1 ,राजनांदगांव-1

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *