नगर पंचायत को बनाया जा सकता है ग्राम पंचायत…
प्रदेश सरकार और राजभवन के बीच टकराव की स्थिति…
रायपुर // छत्तीसगढ़ में नगर पंचायतों को फिर से ग्राम पंचायत बनाने के मामले में एक बार फिर प्रदेश सरकार और राजभवन के बीच टकराव बढ़ने के स्थिति नजर आ रही है। राज्यपाल अनुसुइया उइके ने अधिसूचित क्षेत्रों में नगर पंचायत गठन को लेकर किए गए कार्यों की जानकारी मांगी है। राज्यपाल प्रदेश सरकार के अधिकारियों के जवाब से संतुष्ट नहीं हुई और 1 सप्ताह के भीतर सरकार के अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है।
आपको बता दें कि राज्यपाल अनुसुइया उइके ने चार नगर पंचायतों को दोबारा ग्राम पंचायत बनाने के लिए अफसरों को निर्देश दिए हैं। इस मामले में प्रदेश सरकार और राजभवन के बीच टकराव बढ़ने स्थिति है। राज्यपाल ने अंकारडौंडी, प्रेमनगर, नरहरपुर और बड़े बचेली को दोबारा ग्राम पंचायत बनाने के निर्देश दिए हैं। चारों नगर पंचायतों के लोगों ने ग्राम पंचायत को नगर पंचायत बनाने का विरोध किया था। स्थानीय लोगों के आवेदन के आधार पर राज्यपाल ने दोबारा ग्राम पंचायत घोषित करने के लिए कहा है।
Author Profile
Latest entries
प्रशासन18/04/2026महुआ शराब पर आबकारी का डंडा: दो ठिकानों पर छापा, 75 लीटर कच्ची शराब और 210 किलो लहान जब्त, 2 महिलाएं गिरफ्तार
प्रशासन18/04/2026अवैध खनन पर प्रशासन ने कसा शिकंजा: निरतु से लेकर कई क्षेत्रों में ताबड़तोड़ कार्रवाई… 70 ट्रैक्टर रेत, जेसीबी-हाइवा समेत 5 और वाहन पकड़ाए…
हाईकोर्ट17/04/2026धर्म स्वातंत्र कानून को “टारगेटेड लेजिस्लेशन” बताकर हाईकोर्ट में दी चुनौती..
Uncategorized17/04/2026लिंगियाडीह बस्ती को राहत: हाई कोर्ट ने 36 परिवारों के मकान तोड़ने पर लगाई रोक..
