नई दिल्ली // नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया अगले पांच साल में एक लाख करोड़ की कमाई करने की योजना बना रही है,यह आमदनी टोल और सड़क किनारे के इन्फ्रास्ट्रक्चरों से होगी।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का कहना है कि भारत सरकार अगले पांच साल में 75000 किलोमीटर सड़क को टोल के दायरे में ले कर आयेगी । वर्तमान में 24.996 किलोमीटर सड़क ही टोल की श्रेणी में आती है। इस वित्त वर्ष में ही इसमें 2000 किलोमीटर की बढ़ोतरी का इरादा है। गडकरी ने कहा कि इस साल के आखिरी तक टोल से होने वाली आय 30,000 करोड़ तक पहुंच जाएगी। जैसे-जैसे हम और सड़कें और अमेनिटीज बनाते जा रहे हैं, आमदनी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि अगर इस तरह से सरकार की आमदनी होती है तो बैंक से लोन भी लिया जा सकता है और बड़े प्रॉजेक्ट्स में निवेश बढ़ाया जा सकता है।
Author Profile
Latest entries
अपराध09/05/2026डिजिटल अरेस्ट का खौफ दिखाकर 1 करोड़ से ज्यादा की ठगी,, राजस्थान से दबोचे गए साइबर गिरोह के दो सदस्य…
Uncategorized08/05/2026नहर किनारे दिखा भालू, पचपेड़ी में दहशत,, पहली बार रिहायशी इलाके तक पहुंचा जंगली भालू, वन विभाग अलर्ट..
Uncategorized07/05/2026भाजपा ने मंडल संगठन प्रभारियों की सूची जारी की, बिलासपुर दक्षिण से मनीष अग्रवाल बने सहप्रभारी…
छत्तीसगढ़07/05/2026एफएसएल रिपोर्ट से लेकर टीआई परेड तक सवालों में,, नक्सली हमला ताड़मेटला केस में आरोपी बरी…76 जवान हुए थे शहीद…
