छत्तीसगढ़ / पोप फ्रांसिस ने रविवार को वेटिकन सिटी में थ्रेसिया को संत घोषित किया ये उपाधि उन्हें मृत्यु के 93 साल बाद मिली है ।
नन मरियम थ्रेसीया को उनके निधन के 93 साल बाद ” संत” की उपाधि दी गयी है। 9 अप्रैल 2000 को सिस्टर थ्रेसिया को जॉन पॉल द्वितीय ने धन्य घोषित किया था । यह किसी भी कैथोलिक नन को संत घोषित करने की शुरुआती प्रक्रिया होती है । मरियम थ्रेसिया ने अपनी अंतिम सांसों तक केरल की लड़कियों की शिक्षा, स्वास्थ्य और उनकी सशक्तिकरण के लिए काम करती रही।

बेहद अमीर परिवार में जन्मी सिस्टर मरियम ने मात्र 8 साल की उम्र में खुद को ईश्वर का समर्पित कर दिया था और व्रत रखने लगी और प्रार्थना करने लगी थी । बचपन से ही उनके दोस्त उन्हें संत कहते थे थ्रेसिया ने 16 साल की उम्र में त्वचा रोग से ग्रसित मरीजो के लिए काम करने लगी थी। 38 की उम्र में नन बनने के बाद उन्होंने 11 साल तक इस पद पर सेवाएं दी ,उन्होने स्थानीय समुदायों के पारिवारिक सम्बन्धों को मजबूत करने और गरीबों की सेवा के लिए काम किया ।
26 अप्रैल 1876 को केरल के त्रिशुर जिले में जन्मी सिस्टर मरियम 50 साल की उम्र में 8 जून 1962 को दुनिया को छोड़ के चली गयी थी । सिस्टर मरियम ने ” होली फैमिली ” नाम की धर्मसभा की स्थापना भी की थी उन्होंने कई स्कूल, होस्टल,अनाथालय और कान्वेंट भी बनवाए और संचालित किये ।
भारत मे अब तक 4 कैथोलिक संत घोषित
भारत मे अब तक 4 कैथोलिक संत हो चुके है ,जिनमे फादर चवारा, नन यूफ्रेसिया, मदर टेरेसा और सिस्टर अल्फोंसा। सिस्टर थ्रेसिया का कैंननाइजेशन ( चमत्कारों को मान्यता देने की धार्मिक विधि ) रोम में हुई थी, पिछले एक हफ्ते से उनके लिए विशेष प्रार्थना की जा रही है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized16/08/2026बोदरी नगर पालिका में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने किया ध्वजारोहण,, देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह…
छत्तीसगढ़15/08/2026मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बिलासपुर15/08/2026ध्वजारोहण के साथ पत्रकारों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस,, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन,, समाज और राष्ट्रहित में पत्रकारिता का लिया संकल्प…
बिलासपुर14/08/2026बेलतरा विधानसभा की मातृशक्ति ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र…
