लंदन में बना दुनिया का पहला वजाइना म्यूजियम, नवंबर में खुलेगा
इस म्यूजियम को क्राउडफंडिंग से बनाया गया, 44 लाख खर्च
म्यूजियम फाउंडर ने पेनिस म्यूजियम के बारे में जानकर इसे बनाया
वजाइना के साथ-साथ महिलाओं को होने वाले विभिन्न रोगों पर यहां खुलकर बात होगी
लंदन
लंदन में जल्द एक म्यूजियम खुलनेवाला है, जिसकी हर तरफ चर्चा है। इस म्यूजियम का नाम है वजाइना म्यूजियम। यह दुनिया का पहला ऐसा म्यूजियम होगा। इसे 16 नवंबर को खोला जाएगा। इस म्यूजियम की फाउंडर फ्लोरेंस शेक्टर हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक, इस म्यूजियम को बनाने में करीब 44 लाख रुपये का खर्च आया है। यह पैसा फ्लोरेंस ने क्राउडफंडिंग के जरिए एकत्र किया था। सोशल मीडिया पर इसका जमकर प्रचार किया गया है। इसका अपना इंस्टाग्राम अकाउंट और वेबसाइट भी है। फ्लोरेंस ने बताया कि म्यूजियम को लोगों के बीच इस प्राइवेट पार्ट को लेकर फैलीं भ्रांतियों को दूर करने के लिए खोला जा रहा है।
पेनिस म्यूजियम के बारे में पता चला तब आया प्लान
फाउंडर फ्लोरेंस ने यह म्यूजियम बनाने के बारे में साल 2017 में सोचा था। तब उन्हें पता लगा था कि पेनिस बेस एक म्यूजियम आइसलैंड में स्थित है। बता दें कि आइसलैंड वाले म्यूजियम में सभी जानवरों के पेनिस के डिस्पले हैं। इसपर फ्लोरेंस ने सोचा कि ऐसा एक महिलाओं का भी म्यूजियम होना चाहिए।
फ्लोरेंस ने बताया कि बॉडी के इस पार्ट के बारे में जो भी बात करने से लोग हिचकते हैं, उसपर वहां बात की जाएगी। यहां लोगों को वेजाइना के साथ-साथ महिलाओं को होने वाले विभिन्न रोग और महिला की शारीरिक रचना के बारे में बताया जाएगा। फाउंडर मानती हैं कि इससे महिला जननांगों को लेकर बात करने में जो हिचकिचाहट होती है वह दूर होगी।(साभार नवभारत टाईम्स)
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर25/08/2025“बदले की राजनीति का शिकार बना रहा निगम प्रशासन… अवैध प्लॉटिंग से मेरा दूर-दूर तक कोई नाता नहीं : लक्ष्मीनाथ साहू”…
बिलासपुर24/08/2025जश्ने मिलादुन्नबी की आमद पर स्पिन बादशाह वेलफ़ेयर फाउंडेशन का अनोखा जश्न – वृक्षारोपण से दी पर्यावरण संरक्षण की सौगात
Uncategorized24/08/2025फर्जी आर्मी आईडी के सहारे गांजा तस्करी… हत्थे चढ़े दो अंतरराज्यीय तस्कर.. बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई…
Uncategorized24/08/2025फरार वारंटियों पर सरकण्डा पुलिस का शिकंजा, 9 युवक गिरफ्तार