गृहमंत्री की फटकार संगठन के दम पर है सरकार…आपस मे सामंजस्य बनाए बन्द करें आपसी झगड़े

बिलासपुर—प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कांग्रेस कार्यालय में करीब एक घंटे तक कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों को ताम्रध्वज पहले तो घूमा फिराकर जन प्रतिनिधियों को पहले तो जमकर फटकारा..। इसके बाद सभी को पुचकारा भी…साहू ने कहा कि संगठन के दम पर ही सरकार है।

हमारे लिए संगठन सबसे ऊपर है। यदि संगठन नहीं होता तो आज हम पन्द्रह साल बाद सरकार नहीं बना पाते। लेकिन पुचकारते हुए कहा कि संगठन की जिम्मेदारी बनती है कि अपने नेता का सार्वजनिक स्थल पर सम्मान करें। साहू ने बताया कि संगठन और सरकार तराजू के दो पल्ले हैं। इसलिए समन्वय से चलना है। सामने नगरीय निकाय चुनाव को जीतना भी है।आज प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियो को संबोधित किया। अपने भाषण के दौरान साहू ने इशारो ही इशारों में जाहिर कर दिया कि हमें बिलासपुर संगठन की एक एक गतिविधियों की जानकारी है। साहू ने अपने संबोधन में बताया कि संगठन के दम पर सरकार है। हमें यदि सरकार बनाने का मौका मिला तो इसकी मुख्य वजह संगठन है। अन्यथा हम पन्द्रह साल से सत्ता से बाहर हैं। सबके अपने अनुभव हैं। अनुभव मेहनत और त्याग के दम पर कांग्रेस की सरकार बनी है। लोग मुगालते में ना रहे हैं कि मंत्री मुख्यमंत्री या विधायक हम अपने दम पर बने हैं। सच्चाई तो यह है कि संगठन के दम पर ही हमने सबकुछ हासिल किया है। प्रभारी मंत्री ने अपने भाषण में जाहिर कर दिया कि हमें बिलासपुर विधायक और अध्यक्ष के बीच क्या कुछ इन दिनों हुआ इसकी उन्हें जानकारी है।

इशारों ही इशारों में संगठन का पक्ष लेने के साथ ही ताम्रध्वज साहू ने सरकार के विधायकों और जनप्रतिनिधियो को भी पुचकारा। उन्होने कहा कि संगठन की जिम्मेदारी भी बनती है कि वह जनप्रतिधियों का सम्मान करेंं। सार्वजनिक स्थल पर उन्हें सम्मान दिया जाए। यदि रामू कलेक्टर बन गया तो घर के सदस्यों की जिम्मेदारी बनती है कि सार्वजनिक स्थल पर उसका सम्मान किया जाए। क्योंकि वह घर के लिए रामू है…लेकिन जनता के बीच कलेक्टर है। इस बात को नहीं भूला जाना चाहिए। इस तरह ताम्रध्वज साहू नें अपने भाषण में विधायक और शहर कांग्रेस अध्यक्ष के बीच की दरार को पाटने का प्रयास किया। पहले तो साहू ने बातों ही बातों में संगठन को प्राथमिकता दी। इसके बाद विधायक और जनप्रतिनिधि को पुचकारा भी।

ताम्र ध्वज साहू ने कहा कि समय लड़ने झगड़ने का नहीं है। फिर भी हमारे लिए संगठन और कार्यकर्ता बहुत मायने रखते हैं। पिछले 9 महीनों में भूपेश सरकार ने भाजपा सरकार की पन्द्रह सालों से अधिक काम किया है। इस दौरान साहू ने सवाल किया कि क्या हम भूपेश सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचा पा रहे हैं। सवाल का जवाब नहीं मिलने से नाखुश गृहमंत्री ने कहा कि यदि ऐसा है तो हम यहां किस बात के लिए बैठे हैं। फिर बैठक के कोई मायने नहीं रह जाते हैं। संंगठन के एक सदस्य और सरकार के एक एक विधायक को भूपेश सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना होगा। यदि ऐसा किया नहीं गया तो हम चुनाव जीतने की स्थिति में नहीं रहेंगे।

नाराजगी जाहिर करते हुए प्रभारी मंत्री ने बताया कि जनता आपसे या हमसे बहुत होशियार है। जनता होते शाम चौपाल या बैठकों में आपकी एक एक बातों का पोस्टमार्टम करता है। उसे बेवकूफ समझने की गलती ना करें। मिलकर सच्चाई को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं। इसके बाद अंतिम व्यक्ति जांच पड़ताल के बाद बातों को सही जब पाएगा तो वोट आपको ही देगा। लेकिन वहां तक बातों को पहुंचाना होगा। लड़ाई झगड़ा या फिर खींचतान से कुछ हासिल नहीं होने वाला है। बातों ही बातों में साहू ने संगठन को प्राथमिकता देते हुए जनप्रतिनिधियों के अलावा संगठन के अन्य स्वम् भू नेताओं को जहां फटकारा। तो पुचकारा भी। साथ ही चुनाव हर हालत में जीतने की बात कही। उन्होने कहा कि मैं फिर दौरा करूंगा…खटपट की आवाज नहीं आनी चाहिए।

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव,जिला शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर,जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर विधायक सैलेष पाण्डेय,तखतपुर विधायक रश्मि सिंह ने निगम चुनाव को लेकर अपनी बातों को रखा । नेताओं ने कहा सर्वसम्मति से होना चाहिए मेयर और पार्षद प्रत्याशी का चुनाव।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor

Next Post

दुनिया का पहला वेजाइना म्यूजियम नवंबर में, महिलाओं से जुड़ी बीमारियों पर होगीं बातें

Tue Sep 24 , 2019
लंदन में बना दुनिया का पहला वजाइना म्यूजियम, नवंबर में खुलेगा इस म्यूजियम को क्राउडफंडिंग से बनाया गया, 44 लाख खर्च म्यूजियम फाउंडर ने पेनिस म्यूजियम के बारे में जानकर इसे बनाया वजाइना के साथ-साथ महिलाओं को होने वाले विभिन्न रोगों पर यहां खुलकर बात होगी लंदन लंदन में जल्द […]

You May Like

Breaking News