

बिलासपुर / नक्सलवाद का दंश झेल चुकी आदिवासी छात्राओं को अब प्रशासनिक आतंकवाद और अफसरशाही का दर्द झेलना पड़ रहा है। ताजा उदाहरण छत्तीसगढ़ के कोर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से आई आदिवासी छात्राओं की उपेक्षा से जुड़ा हुआ है। सरकार ने इनके पढ़ने और रहने के लिए बिलासपुर में प्रयास आवासीय विद्यालय की व्यवस्था की है। लेकिन यहां की प्रिंसिपल और सरकारी अधिकारियों की मनमानी, अत्याचार और यातनाओं से परेशान इन आदिवासी छात्राओं ने मोर्चा खोल दिया है। ये आदिवासी छात्राएं जिन्हें पकड़ कर पुलिस की गाड़ियों में डाला जा रहा है। इनका अपराध केवल इतना है कि इन्होंने अपने प्रिंसिपल के अत्याचार और सरकारी अधिकारियों की मनमानी के खिलाफ आवाज उठाई है। इन छात्राओं का आरोप है कि इन्हें ना तो पीने का साफ पानी मिलता है, ना खाने की व्यवस्था है ठीक रखी गई है। इतना ही नही इन्हें पढ़ने के लिए पुस्तकें भी उपलब्ध नही कराई जा रही है। इन सबके ऊपर इन्हें इंटरनेट और मोबाइल का प्रयोग भी नहीं करने दिया जा रहा है। छात्राओं पर तुगलकी फरमान जारी करने वाली प्रिंसिपल जया सिंह की शिकायत इन्होंने पहले भी की है। लेकिन अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया और आखिरकार इन भोले भाले आदिवासी छात्राओं का सब्र का बांध टूट गया। और इन्होंने सुबह 4 बजे अपने स्कूल कैंपस की महिला चौकीदार को कुर्सी से बांधकर बाहर सड़कों पर उतर आईं। इस बीच स्कूल के प्रिंसिपल ने पुलिस को फोन कर दिया और पुलिस ने इन्हें रास्ते पर ही रोक लिया। नाराज छात्राएं कलेक्टर के पास जाने के लिए निकली थी और इन्हें थाने पर ही रोक कर विभागीय अधिकारी और पुलिस के द्वारा दबाव बनाने का प्रयास किया गया । लेकिन नाराज छात्राओं ने उनकी एक नहीं सुनी और सीधे कलेक्टर कार्यालय पहुंच गई । जहां विभाग के किसी भी अधिकारी से इन्होंने चर्चा करने से साफ मना कर दिया। इनकी मांग थी कि कलेक्टर ही फरियाद सुने और उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाए । लिहाजा जिला कलेक्टर संजय अलंग यहां पहुंचे और उन्होंने उनकी समस्याएं सुनी और आश्वासन दिया कि 3 दिन के भीतर पूरे मामले की एसडीएम स्तर के अधिकारियों से जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी । वहीं विभागिय अधिकारी इसे एक घटना मान रहे हैं। इनकी मानें तो बच्चों को थोड़ा संयम बरतना चाहिए। अगर थोड़ी बहुत दिक्कतें होती भी है तो उन्हें इसकी आदत हो जानी चाहिए। कुल मिलाकर देखा जाए तो यहां बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा लगाने वाली छत्तीसगढ़ सरकार फेल होती हुई नजर आ रही है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर06/06/2026बेलतरा विधानसभा में विकास का नया कीर्तिमान, 7 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन… जन आकांक्षाओं को मिला आकार, बेलतरा में विकास कार्यों की नई शुरुआत…
बिलासपुर06/06/2026बिलासपुर अब बनेगा “तीसरी आँख” की निगरानी वाला हाई-सिक्योरिटी शहर जनभागीदारी से लगेंगे 1000 सीसीटीवी कैमरे, अपराध नियंत्रण में मिलेगी बड़ी मजबूती
राजनीति06/06/2026ब्रेकिंग: NEET पेपर लीक विवाद पर NSUI घेराव के बाद बवाल,, कई कांग्रेस–NSUI नेताओं पर FIR दर्ज… बलवा, अवैध जाम और पुलिस से धक्का-मुक्की के आरोप, विधायक देवेंद्र यादव के आरोपों पर भी विवाद गरमाया…
बिलासपुर06/06/2026ज्वैलरी पार्क की दिशा में बड़ा कदम, रायपुर में CSIDC अध्यक्ष से सराफा एसोसिएशन की महत्वपूर्ण भेंट… 28 जून को होने वाले सराफा महासम्मेलन में होंगे शामिल…
