पुलिस अधिकारी बन व्यापारी के एक करोड़ रुपये उड़ाए
दिल्ली / छत्तीसगढ़ / दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में एक व्यक्ति ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर व्यवसायी के एक करोड़ रुपये उड़ा लिए। रुपये दो बैगों में भरे हुए थे। आरोपी ने पुलिस की वर्दी पहनी हुई थी। कोतवाली थाना पुलिस ने लूट की धारा में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल व अपराध शाखा को जांच में लगाया गया है।

उत्तरी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, व्यवसायी अंकुर भाई के कर्मचारी पाटन (गुजरात) निवासी ठाकोर अजीत ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया है। अजीत ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह व्यवसायी अंकुर की नया बाजार स्थित दुकान पर काम करता है। मालिक ने 25 सितंबर को दूसरे कर्मचारी राकेश को साथ लेकर बाराखंभा से कुछ सामान लाने को कहा। यहां पर उपासना बिल्डिंग के पास एक व्यक्ति ने उन्हें तीन बैग दिए।
उसने एक बैग को खोलकर चेक किया तो उसमें 500-500 की गड्डियों में 40 लाख रुपये थे। नोटों से भरे कुल तीन बैग थे। तीनों बैग को ऑटो से लेकर रंजीत फ्लाईओवर व राजघाट होते हुए देर शाम करीब सात बजे छत्ता रेल की ट्रैफिक लाइट पर पहुंच गए, तभी बाईं तरफ एक स्विफ्ट कार आकर रुकी। उसमें एक पुलिस की वर्दी में एक शख्स बैठा हुआ था।
Author Profile
Latest entries
अपराध11/08/2026गतौरा शराब भट्ठी लूटकांड का खुलासा,, कर्ज चुकाने के लिए रची थी साजिश,, 3 आरोपी गिरफ्तार,, गैस कटर-चाकू समेत सामान बरामद…
अपराध10/08/2026बिलासपुर में फिर खूनी वारदात: देवरीखुर्द शराब दुकान के पास ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या,, आरोपी फरार विवाद के बाद चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला,, मौके पर मची अफरा-तफरी,, तोरवा पुलिस जांच में जुटी..
बिलासपुर10/08/2026बेलतरा के किसानों को बड़ी सौगात: दुलहरा-खारंग जलाशय के लिए ₹12.77 करोड़ मंजूर,, नहरों का होगा सुदृढ़ीकरण, लाइनिंग, जीर्णोद्धार एवं उन्नयन…
बिलासपुर10/08/2026GGU की 5 एकड़ जमीन अग्रवाल समाज को देने का निर्णय NSUI के विरोध के बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने पलटा… रंजीत सिंह बोले सिर्फ निर्णय रद्द करना पर्याप्त नहीं,कुलपति दें पूरे मामले का जवाब…
