रायपुर // कोरोना वायरस महामारी के चलते पूरे देश में 17 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है. जिसमें शर्तो के साथ कई दुकानों के खोलने के आदेश जारी किए गए है लॉकडाउन के तीसरे चरण में देश के अलग-अलग इलाकों को रेड, ग्रीन व ऑरेंज जोन में बांटा गया है कई छूट भी दी गई हैं,इसमें छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपूर भी शामिल है लेकिन जिला प्रशासन ने कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए रायपुर के छह इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है.दरअसल कल रायपुर में एक कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया है जिसके बाद प्रशासन ने यह फैसला लिया है ।

ये इलाके है कंटेनमेंट जोन में …
रायपुर के सरस्वती नगर थाना एरिया के साइंस कॉलेज हॉस्टल रोड,रविशंकर यूनिवर्सिटी गेट,कुकुरबेड़ा मार्ग,डूमरतालाब आमानाका,ओवरब्रिज के नीचे का इलाका और पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया गया.इन इलाकों में मेडिकल इमरजेंसी के अलावा घर से बाहर निकलने में पाबंदी लगाई गई है , रायपुर के कलेक्टर ने आदेश जारी किया है, बतादे की इस क्षेत्र में सोमवार को बिजली मिस्त्री एक 24 साल का युवक कोरोना पॉजिटिव मिला था, जिसने कई घरों में जाकर बिजली का काम किया था इस युवक कि कोई ट्रैवल हिस्ट्री नही है…
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर09/06/2026स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी का आई.पी.ओ (IPO) विद्युत मंडल को बेचने की साजिश… राज्य मंत्रिमंडल के फैसले को कांग्रेस ने बताया जनविरोधी…
बिलासपुर09/06/2026किसानों के मुद्दों पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन,, कलेक्टर कार्यालय का घेराव,, 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन…
Uncategorized09/06/2026बेलतरा में सुशासन तिहार पर उठा जनाक्रोश: पानी, बिजली, सड़क और खाद संकट को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रशासन को सौंपा 15 सूत्रीय ज्ञापन
बिलासपुर08/06/2026पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच की कमान फिर संभालेंगे प्रवीण झा, सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष, सचिव पद पर पुनः सुशोभित हुए सुधीर झा…
