मध्यप्रदेश // विधानसभा में जोरदार हंगामे को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने फ्लोर टेस्ट की संभावनाओं को नकारते हुए विधानसभा को 26 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया गया। इसका मतलब साफ है कि विधानसभा अध्यक्ष मुख्यमंत्री के मनोनुकूल फ्लोर टेस्ट आज नहीं करने की मानसिकता बनाए हुए थे। जबकि भाजपा समेत सिंधिया समर्थक आज ही सदन में इस बात के लिए फ्लोर टेस्ट कराना चाह रहे थे। पर विधानसभा अध्यक्ष ने पहले 10 मिनट तक के लिए और उसके बाद 26 मार्च तक के लिए विधानसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी है। इससे मध्य प्रदेश में चल रहा सत्ता संग्राम सदन के बाहर अब और जबरदस्त तेज हो जाएगा। वही सब की नजर मध्य प्रदेश के राजभवन और राज्यपाल की और रहेगी। क्योंकि राज्यपाल ने विधानसभा अध्यक्ष को और मुख्यमंत्री को यह निर्देश दिया था कि विधानसभा में आज ही फ्लोर टेस्ट करा लिया जाए। इसके बाद सभी यह जानना और देखना चाहेंगे कि विधानसभा अध्यक्ष के द्वारा रोड टेस्ट कराने की जगह विधानसभा को 26 मार्च तक के लिए स्थगित करने के बाद अब मध्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल क्या कदम उठाते हैं।
कोरोना वायरस की आड़ लेकर मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ने 26 मार्च तक स्थगित की विधानसभा..
यह विडंबना की बात है कि मध्य प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने 26 मार्च तक विधानसभा की कार्यवाही स्थगित करते हुए कोरोना वायरस के खतरे का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि क्योंकि देश में इस समय कोरोना वायरस के कारण बहुत गंभीर स्थिति बनी हुई है। केंद्र और राज्य सरकारों की अपनी-अपनी एडवाइजरी जारी हुई है। इसे देखते हुए 26 मार्च तक के लिए विधानसभा स्थगित की जाती है। काबिले गौर है कि कमलनाथ की सरकार पर मौजूदा संकट को देखते हुए यह आशंका पहले ही लगाई जा रही थी कि कोरोना वायरस की आड़ में विधानसभा के भीतर मुख्यमंत्री को फ्लोर टेस्ट से निजात दिलाते हुए मुख्यमंत्री को बहुत बड़ी राहत प्रदान की है। विडंबना यह है कि ऐसे समय में जबकि कोरोना के खतरे के बावजूद देश में लोकसभा और राज्यसभा का सत्र चल रहा है वहीं मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ने कोरोना वायरस के खतरे की बात करते हुए विधानसभा की कार्यवाही को 26 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया।
Author Profile
Latest entries
राजनीति05/11/2026बेलतरा में ‘राष्ट्र चिंतन’ प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन… अजय चंद्राकर और विधायक सुशांत शुक्ला का कांग्रेस पर तीखा प्रहार… जनादेश का सम्मान लोकतंत्र की पहली शर्त, हारने पर ईवीएम को दोष देना कांग्रेस की दोहरी राजनीति : अजय चंद्राकर…
बिलासपुर03/11/2026बिलासपुर में पटवारियों ने जलाया शासन के आदेश का पुतला, आंदोलन उग्र करने की चेतावनी.. प्रदेश अध्यक्ष के निलंबन से बढ़ा आक्रोश, एक महीने से काम बंद हड़ताल पर हैं पटवारी..
प्रशासन02/11/2026छत्तीसगढ़ में पटवारियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 50 से अधिक निलंबित… 5 हजार पटवारियों को शो-कॉज नोटिस, संघ के प्रदेश अध्यक्ष भागवत कश्यप पर भी गिरी गाज
बिलासपुर01/11/2026आस्था के महापर्व छठ की तैयारी आरम्भ, तोरवा छठ घाट पर छठ घाट समिति पूजा कार्यालय का विधिवत शुभारंभ.. 26 वर्षों से अरपा तट पर लोक आस्था का संगम बन रहा छठ महापर्व, 13 नवंबर को नहाय-खाय से शुरू होंगे अनुष्ठान..
