महाराष्ट्र // सतिष खबाले // महाराष्ट्र में एक तरफा प्यार में शादीशुदा व्यक्ति ने एक महिला टीचर को जिंदा जला दिया है। पीड़िता को नागपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार पीड़िता की आंखों की रोशनी चली गई है और वह 30 प्रतिशत जल चुकी है। यह घटना वर्धा के हिमगंगाघाट क्षेत्र में घटित हुई है।

बतादें की आरोपी विक्की नगराले पहले से शादीशुदा है उसने महिला को शादी का प्रस्ताव दिया था। जिसे महिला ने ठुकरा दिया। इसके बाद उसने पेट्रोल डालकर महिला को आग लगाने का खौफनाक कदम उठाया। पीड़िता पिछले सात महीने से एक महिला कॉलेज में पढ़ा रही थी ,आरोपी और महिला एक-दूसरे को जानते थे। सोमवार को जब उसने प्यार का इजहार किया तो महिला ने साफ मना कर दिया। जिसके बाद उसने घटना को अंजाम दिया। मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि वह पीड़िता की शादी कहीं और तय हो जाने से भी नाराज था।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized11/10/2026भक्ति, आस्था और एकता का संगम, माँ महामाया के जयकारों से गूँजा बेलतरा, विधायक सुशांत शुक्ला की ध्वजा यात्रा का भव्य शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू हुए शामिल!
Uncategorized10/10/2026माता की भक्ति में निकलेगी 171 किलोमीटर की ध्वजा यात्रा, 40 से अधिक गांवों से होकर गुजरेगी यात्रा बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की सात दिवसीय ध्वजा यात्रा 11 अक्टूबर से शुरू, 17 अक्टूबर को महामाया मंदिर रतनपुर में ध्वज प्रतिष्ठा के साथ होगा समापन
राजनीति09/10/2026बेलतरा को ₹18.96 करोड़ की विकास सौगात, सड़क-नाली से लेकर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तक होंगे निर्माण कार्य विधायक सुशांत शुक्ला की पहल पर मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत मिली स्वीकृति, जोन-07 में तीन प्रमुख परियोजनाओं को मंजूरी
छत्तीसगढ़09/10/2026छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, IPS अधिकारियों के तबादले, कई को मिली नई जिम्मेदारी !
