रक्षित केंद्र GPM में ‘स्पंदन’ अभियान के तहत जवानों को कराया गया योगाभ्यास ,,
ज़िला GPM के पुलिस अधिकारी कर्मचारी हुए शरीक ,,
पेंड्रा // समाज और परिवार के बीच समन्यव बनाने उनका ख़्याल रखने और न जाने कितनी जिम्मेदारियां निभाती है पुलिस। लेकिन कभी कभी यही जिम्मेदारियां किसी-किसी के मन में चिंता का रूप ले लेती है और फिर वे अवसाद से घिर जाते है। इन्ही समस्याओं से पुलिस अधिकारीयों/कर्मचारीयों को बचाने पुलिस महानिदेशक के द्वारा स्पंदन अभियान शुरू किया गया है ।

विशेषकर कोरोना संकटकाल में पुलिस पर फ़्रंटलाइन में रहने से दबाव और बढ़ गया है। शासकीय कार्य के दौरान मानसिक अवसाद से मुक्त रहकर उत्कृष्ठ कार्य करने पुलिस अधीक्षक जीपीएम सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौरेला एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गौरेला ने रक्षित केंद्र जीपीएम में पुलिस जवानों के संग उनका मनोबल बढ़ाते हुए योगाभ्यास किया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए यह कार्यक्रम हुआ सम्पन्न हुआ। समस्त कार्यक्रम का संचालन एक प्रशिक्षित योग प्रशिक्षक द्वारा किया गया।
रक्षित केंद्र में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गौरेला, रक्षित निरीक्षक, थाना प्रभारी गौरेला तथा थाना गौरेला, पेंड्रा, रक्षित केंद्र के जवान उपस्थित होकर मानसिक एवं शारीरिक थकावट को दूर करने योगाभ्यास किये। योगाभ्यास के उपरांत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने जवानों को कहा कि तनाव में रहकर कोई कार्य न करें, तनाव में अक्सर बनते कार्य भी सही नही हो पाते है, किसी प्रकार की समस्या हो तो सीधे आकर वरिष्ठ अधिकारियों से मिले या मोबाइल पर सूचित करें। यथा संभव समस्या का निराकरण किया जाएगा।
अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गौरेला ने कहा कि मानसिक व शारीरिक तनाव को कम करने के लिए ड्यूटी के बाद ज्यादा से ज्यादा समय अपने परिवार को दे, बच्चों से उनकी पढ़ाई को लेकर बात करें उन्हें पढ़ाए, अपना एवं परिवारवालों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
स्पंदन अभियान के तहत थाना मरवाही दूर स्थित होने से उनको आमंत्रित ना करके वहीं थाना में ही प्रभारी मरवाही एवं समस्त स्टाफ के द्वारा योगाभ्यास किया गया।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized23/10/2026राम सेतु पुल पर मारपीट.. 7/8 युवकों ने दो बाइक सवारों को घेरा.. विसर्जन के दौरान हुई घटनाओं के बाद मारपीट का एक और वीडियो वायरल.. शहर की कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवाल..
Uncategorized21/10/2026दो दिवसीय प्रवास पर 22 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत
बिलासपुर21/10/2026बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह, वर्षों की संगठनात्मक मेहनत और समर्पण को मिला बड़ा सम्मान..
राजनीति20/10/2026बिलासपुर में साइंस कॉलेज मैदान में 24 लाख के रावण दहन पर बवाल ! निगम और बेलतरा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी.. अरपांचल लोक मंच ने मैदान के बाहर रावण जलाकर जताया विरोध
