होशंगाबाद / होशंगाबाद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में राष्ट्रीय स्तर के चार के खिलाड़ियों की मौत हो गयी जबकि तीन घायल हो गए है, यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 69 पर होशंगाबाद और इटारसी के बीच हुआ है ।घायलों को इलाज के किये हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहाँ उनकी हालत गंभीर बताई ज रही है ।।
मिली जानकारी के अनुसार चारो मृतक राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी थे जो ध्यानचंद हॉकी टूर्नामेंट खेलने होशंगाबाद आये थे , इटारसी की ओर जाते वक़्त उनकी कार अनियंत्रित हो कर पेड़ से टकरा गई , जिसमे चार लोगों की मौत हो गई कार में 7 लोग सवार थे जिनमें 3 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

बतादे की टूर्नामेंट में हिस्सा लेने आये खिलाडियों की रुकने की व्यवस्था इटारसी में के गयी थी सारे खिलाड़ी वही जा रहे थे कि रास्ते हादसे का शिकार हो गए ,ये सारे खिलाडी होशंगाबाद में चल रहे अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पंहुचे थे । सड़क हादसे में मरने वाले खिलाड़ियों की पहचान शाहनवाज खान इंदौर, आदर्श हरदुआ इटारसी, आशीष लाल जबलपुर, और अनिकेत ग्वालियर के रूप में हुई है । वही घायलों में साहिल चोरे, सोनू इटारसीऔर अक्षय अवस्थी है जिन्हें होशंगाबाद के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। ये चारों खिलाडी एमपी एकेडमी भोपाल के खिलाडी थे । होशंगाबाद में हुए कल के मुकाबले में इनका मुकाबला सिवनी- जबलपुर से हुआ था ।। एमपी के सीएम कमलनाथ ने इस हादसे को लेकर गहरा दुख जताया है उन्होंने कहा सरकार इन खिलाडिओ के परिवारों के साथ खड़ी है ।उनकी हरसंभव मदद की जाएगी
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर14/09/202611 वर्षों से पेण्ड्रा में दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश, 13 सितंबर से फिर शुरू हुआ महाअभियान मुक्तिधाम, खेल मैदान, तालाब सहित शहर के 6 प्रमुख स्थानों की कराते हैं सफाई हर्ष छाबरिया की पहल बनी जनअभियान की पहचान, शहरवासी स्नेह से कहते हैं ‘स्वच्छता दूत’
राजनीति13/09/2026मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यकाल पर सेवा संकल्प अभियान… 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम…
बिलासपुर13/09/2026विधायक के जन्मदिन में सड़क बनी जश्न का मंच, जनता घंटों जाम में हलाकान; यातायात प्रशासन सवालों के घेरे में ?
Uncategorized13/09/2026सरकंडा पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध शराब पिलाने वालों समेत 7 बदमाशों पर कार्रवाई
