दशहरा, दिवाली और छठ के चलते फुल हो चुकी हैं ट्रेनें, जानें क्या है ट्रेनों के हाल, ये विकल्प हैं खुलें ,,
दशहरा, दीपावली और छठ पर घर जाने वालों की भीड़ अधिक होने की वजह से ट्रेनों में सीटें फुल हैं. वेटिंग लिस्ट भी इतनी लंबी हो चुकी है कि उसके कंफर्म होने की उम्मीद न के बराबर है. ऐसे में ये ऑप्शन आप चुन सकते हैं ,,

newslook.in // जल्द ही फेस्टिव सीजन शुरू होने वाला है. एक-डेढ़ महीने तक ये जारी रहेगा. दशहरा, दिवाली व छठ पूजा के समय खासकर ट्रेनों में अभी से सारी सीटें फुल हो गई हैं. लोग परेशान हैं आखिर करें तो करें क्या. हर बार रेलवे की तरफ से फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाई जाती है उसके बाद भी बहुत से लोगों को टिकट नहीं मिल पाता है. कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण ने परेशानी और बढ़ा दी है ।
दशहरा और दीपावली में घर जाने वाले हैं परेशान …
दिल्ली और मुंबई में रह रहे यूपी, बिहार पश्चिम बंगाल और झारखंड सहित तमाम राज्यों के लोग दशहरा और दीपावली के मौके पर घर जाना चाहते हैं, लेकिन उन्हें किसी भी ट्रेन में जगह नहीं मिल रही है ।
ट्रेनों में नो रूम की स्थिति …
इस बार 25 अक्टूबर को दशहरा है, 14 नवंबर को दिवाली और 20 को छठ पूजा है. लेकिन अभी से ट्रेनों में नो रूम की स्थिति आ गई है. दिल्ली से आने वाली स्पेशल ट्रेनों में 15 से 18 नवंबर तक नो रूम है । कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के चलते नियमित ट्रेनें 12 अगस्त तक निरस्त हैं और कबतक शुरू होंगी इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है. हालांकि सरकार की तरफ से अनलॉक में रेल और हवाई सेवाओं की गति बढ़ाने की बात कही जा चुकी है. बात करें स्पेशल ट्रेनों की तो स्पेशल ट्रेनें एक जून से चल रही हैं ।
वेटिंग टिकट भी कंफर्म होने की उम्मीद नहीं …
वैशाली सुपरफास्ट, आम्रपाली एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस, भागलपुर गरीबरथ, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, सीमांचल एक्सप्रेस, विक्रमशिला एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस, जयनगर गरीबरथ जैसी ट्रेनों में भी जगह नहीं है. इन ट्रेनों में भी लंबी वेटिंग लिस्ट है और कंफर्म होने की उम्मीद बहुत कम है ।
ब्रेक जर्नी, बस या फ्लाइट हो सकती है ऑप्शन…
त्योहारों में घर जाने के लिए ब्रेक जर्नी, बस या फ्लाइट सर्विस अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है. ब्रेक जर्नी में ट्रेनों में सीट मिलने की उम्मीद रहती है. वहीं बस का विकल्प भी चुना जा सकता है जिसकी बुकिंग 2-3 महीने पहले शुरू हो जाती है. फ्लाइट में भी आसानी से टिकट बुक की जा सकती है. ये जितना जल्दी कर लें उतना अच्छा रहता है क्योंकि इनका किराया बढ़ता रहता है ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़01/07/2026बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…
बिलासपुर01/07/2026200 करोड़ का सरकारी अस्पताल,, फिर PPP क्यों ? कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब,, सुपर स्पेशलिटी व कैंसर अस्पताल के संचालन पर उठाए सवाल,, कहा जनता को उद्घाटन नहीं इलाज चाहिए…
Uncategorized01/07/2026मंगला क्षेत्र को 7.49 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात,, मुख्य अतिथि होंगे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की मौजूदगी में होगा विकास कार्यों का भूमिपूजन,,
बिलासपुर30/06/2026आरोप और सस्पेंशन… नगर निगम के हाई-प्रोफाइल विवाद ने फिर पकड़ा तूल,, 1.15 करोड़ के आरोपों वाला VIDEO वायरल… मामला फिर सुर्खियों में…
