रोटरी के पदाधिकारियों ने किया पदभार ग्रहण.. पूरे साल के जनहित काम का जारी किया लेखा जोखा..
बिलासपुर, जुलाई, 24/2022
रोटरी क्लब लंबे समय से जनहित का कार्य करता आया है और हर साल की 1 जुलाई को नई कार्यकारिणी का गठन होता है इस वर्ष हाईकोर्ट की असिस्टेंट एडवोकेट जनरल हमीदा सिद्दीकी को बिलासपुर रोटरी का अध्यक्ष चुना गया है जिसकी कार्यकारणी का गठन और पदाधिकारियों के पदभार ग्रहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय के कुलपति अरुण दिवाकर नाथ बाजपेई के मुख्य आतित्थ्य समेत अस्सिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन पायल लाठ विशेष रूप से उपस्थित रही। अटल बिहारी वाजपाई विश्वविद्यालय के कुलपति अरुण दिवाकर नाथ बाजपेई ने मुख्य अतिथि की आसंदी से रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में किये जा रहे है कार्यों की प्रसंशा करते हुए कहा कि रोटरी क्लब सेवा के कार्य मे हमेशा अग्रणी रहा है और जन सेवा का कार्य इस वर्ष भी अग्रणी रहेगा।

इसके अलावा 2021-22 की सचिव रोटेरियन हमीदा सिद्दीकी ने गत वर्ष रोटरी क्लब ऑफ़ बिलासपुर द्वारा किये गए कार्यों का पूरा विवरण सभा की सामने प्रस्तुत किया.. जिनमें प्रमुख रूप से LN 4 कृत्रिम हाथ का प्रोजेक्ट जिसमे लगभग 180 दिव्यांगों को अमेरिका से लाये गए कृत्रिम हाथ का प्रत्यारोपण अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद् एवं अग्रवाल सभा बिलासपुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजन रहा.. इस वर्ष रोटरी क्लब ऑफ़ बिलासपुर ने 6 नए सदस्य इंडक्ट किये गए किरण सिंह, क्षमा सिंह, सुधा शर्मा, अनिकेत श्रीवास्तव, डॉ अजय पांडा, डॉ करण लोगों ने रोटरी ज्वाइन की रोटरी मेंबर एसपी चतुर्वेदी आर एस शर्मा दीपक खंडेलवाल अमित चक्रवर्ती रमेश जोबनपुत्र सचिव आशीष अग्रवाल अमित चक्रवर्ती जूनियर रंजीत पाली तपन नस्कर सुरेंद्र गुंबर डॉक्टर जेम्स डॉक्टर नंदा रोहित शिवहरे सिटी कोऑर्डिनेटर चंचल सलूजा मौजूद थे।

Author Profile
Latest entries
Uncategorized21/10/2026दो दिवसीय प्रवास पर 22 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत
बिलासपुर21/10/2026बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह, वर्षों की संगठनात्मक मेहनत और समर्पण को मिला बड़ा सम्मान..
राजनीति20/10/2026बिलासपुर में साइंस कॉलेज मैदान में 24 लाख के रावण दहन पर बवाल ! निगम और बेलतरा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी.. अरपांचल लोक मंच ने मैदान के बाहर रावण जलाकर जताया विरोध
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
