लॉकडाउन के चलते शादी टली तो युवती ने फंदा लगाकर दी जान
सुपेला क्षेत्र के राधिकानगर की घटना ,,
दुबई में काम करने वाले यूपी के युवक से तय हुई थी शादी ,,
भिलाई // कोरोना संक्रमण के चलते लगा लॉकडाउन लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है। छत्तीसगढ़ के भिलाई में लॉकडाउन के कारण शादी टलने से परेशान दुखी एक युवती ने आत्महत्या कर ली। उसका शव गुरुवार सुबह घर के कमरे में ही फंदे से लटकता हुआ मिला है। सूचना पर पहुंची सुपेला थाना पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया ।

जानकारी के मुताबिक, सुपेला के राधिकानगर निवासी रानी चौधरी (22) की शादी यूपी निवासी एक लड़के से तय हुई थी। युवक दुबई में नौकरी करता है। दोनों की शादी मार्च में होनी थी। गुरुवार सुबह जब काफी देर तक रानी के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने आवाज लगाई। जवाब नहीं मिलने पर कमरे में गए तो वहां रानी का शव लटका हुआ था।
लड़का भी दुबई से आ गया था अपने घर …
शादी तय होने के चलते रानी का मंगेतर भी दुबई से अपने घर यूपी लौट आया था। इस बीच कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन लग गया। जिसके कारण उनकी शादी टल गई। इसके बाद से ही रानी परेशान रहने लगी। बताया जा रहा है कि उसकी देर रात अपने मंगेतर से भी बात हुई थी। हालांकि पुलिस को मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized25/09/2026राखी के दिन पथराव-मारपीट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मध्यप्रदेश में दोस्त के घर छिपा था ठाकुर राम
बिलासपुर25/09/2026दो दिन में ₹32 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्य, बेलतरा में लगातार दूसरे दिन भूमिपूजन-लोकार्पण
बिलासपुर25/09/2026निगम की सामान्य सभा के बीच ACB की दबिश, 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार लीज नवीनीकरण के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप, एंटी करप्शन ब्यूरो ने ट्रैप कार्रवाई कर पकड़ा
अपराध24/09/202619 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी नागरिक, फर्जी दस्तावेजों के सहारे बना लिए भारतीय पहचान पत्र, STF ने दबोचा..
